अस्पताल में भेंट किए मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट
एक्शन एड संस्था की ओर से द्वारा सीएचसी को सर्जिकल मास्क एन 95 मास्क दिए।
संवाद सहयोगी, प्रतापनगर : एक्शन एड संस्था की ओर से द्वारा सीएचसी को सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क, पीपीई किट, डिजिटल थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर भेंट किए गए।
संस्था के प्रतिनिधि रिजवान अली ने कहा कि महामारी के दौर में मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। जागरूक लोगों को चाहिए कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करें। सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए संस्था की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की जा रही है। इसी कड़ी में संस्था ने सीएचसी प्रताप नगर को एक हजार सर्जिकल मास्क, एक हजार एन-95 मास्क, 200 पीपीई किट, 20 डिजिटल थर्मामीटर, 50 ऑक्सीमीटर, एक इंफ्रारेड थर्मोमीटर भेंट किया गया। मुख्य चिकित्सक डा. परमिद्र पाल ने कहा कि घाड़ क्षेत्र में कम पढ़े लिखे लोग हैं। संसाधनों की भी कमी है। इस क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने में और संसाधन मुहैया कराने में संस्था का योगदान सराहनीय रहा है। इस कार्य में समाजसेवी मुदित बंसल, पढ़ो लिखो बढ़ो चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव आरएच भागवत, एडवोकेट मोहसिन खान, आजम खान, कादर खान, अमित गुर्जर, सुमित कुमार उपस्थित थे। कोरोना संक्रमित गरीब लोगों की करेंगे मदद
जासं, यमुनानगर : आर्य समाज के प्रधान रमेश पाहुजा व सचिव विभोर पाहुजा ने बताया कि आर्य समाज की तरफ से कोरोना मरीजों को ऑक्सीमीटर दिए हैं। उनके भोजन के लिए 10 हजार रुपये भी भेंट किए। उन्होंने बताया कि आर्य समाज इससे पहले जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर चुका है। यह सामान उन्होंने नगर निगम मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिगला को भेंट किया। मौके पर पार्षद सुरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री अमन सागर व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।