शहीदों की शहादत की बच्चों को दे जानकारी : रतन
जागरण संवाददाता यमुनानगर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत को याद करते हुए बजरंग दल की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले भगत सिंह चौक की साफ सफाई की।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत को याद करते हुए बजरंग दल की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले भगत सिंह चौक की साफ सफाई की। उसके बाद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। मुख्य रूप से सिटी एसएचओ रतन लाल उपस्थित थे। उन्होंने शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। विभाग संयोजक गगन प्रकाश ने कहा कि आज जो खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं यह सब इन शहीदों की वजह से ही है। परंतु दुख होता है जब कुछ लोग शहीद की शहादत का भी प्रमाण मांगते हैं। वह लोग शहीदों और भारत के इतिहास की जानकारी अपने बच्चों को दें, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी अपने इतिहास को पढ़कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। रमेश, अर्चित कंबोज, योगेश,अशोक पांडे, योगेश, शिवम, दीपक, परमजीत भनोट, जिला संयोजक सुनील रावत और संजय मित्तल मौजूद रहे।