Move to Jagran APP

विपक्ष अपने कर्मों की वजह से लोगों की नजरों से गिर गया है : मनोज तिवारी

विपक्ष अपने कर्मो से लोगों की नजरों से गिर गया है। हमें यह देखना पड़ रहा है कि विपक्ष कहां है। इस बार दीपावली दो बार मनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला देने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:20 AM (IST)
विपक्ष अपने कर्मों की वजह से लोगों की नजरों से गिर गया है : मनोज तिवारी
विपक्ष अपने कर्मों की वजह से लोगों की नजरों से गिर गया है : मनोज तिवारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विपक्ष अपने कर्मो से लोगों की नजरों से गिर गया है। हमें यह देखना पड़ रहा है कि विपक्ष कहां है। इस बार दीपावली दो बार मनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला देने जा रहा है। इस बार दिए भी श्रीराम के नाम के जलेंगे, जिस तरह से श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को तोड़ दिया था, ऐसे ही केंद्रीय गृह मंत्री ने 370 धारा को तोड़ दिया। कहते हैं कि कश्मीर ले लेंगे। अब वह दिन दूर नहीं, जब सुबह पता लगेगा कि मुजफ्फराबाद तक हमारा हिस्सा है। उक्त शब्द भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहें। शुक्रवार को वे गढ़ी मुंडो में स्पीकर कंवरपाल और विजय कॉलोनी में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के समर्थन में जनसभा में पहुंचे थे।

loksabha election banner

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गालियां देते हैं। कहते हैं कि यहां पर इलाज कराने चले आते हैं। भाजपा सरकार ने पक्षपात और भाई भतीजावाद की राजनीति को खत्म कर दिया। खचाखच भरे पंडाल को देखकर मनोज तिवारी बोले, यहां पर मेरे आने की जरूरत नहीं थी। अब यहां पर आ गया हूं, तो जो वोटें पहले दिए थे, उसमें और इजाफा कर दें, क्योंकि विधानसभा में भी यह एरिया सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामायण में केवट ने श्रीराम को गंगा पार कराई थी, बदले में उन्होंने कहा था कि वे उनको पार लगा दें। इसी तरह से जब मैं दिल्ली में चुनाव लडूंगा, तो आपको भी वहां आकर मेरी नैया पार लगानी है।

पूर्वाचल के लोगों ने यहां के व्यापार को सुदृढ़ किया

इस दौरान स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि पूर्वाचल के लोगों ने यहां के व्यापार को सुदृढ़ कर दिया। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। एक प्रत्याशी ऐसा है, जो यहां पर लोगों को धमका रहा है, हो सकता है कि वह हमारी पार्टी का पटका डालकर किसी के साथ मारपीट कर दें। ऐसे व्यक्ति को वहीं पर दबोच लेना है। मुझे बताना, उसे थाने मैं खुद छोड़कर आऊंगा। पहले भी इस तरह के असामाजिक तत्वों को भाजपा ने ठीक किया है। सरकार आने पर भी ठीक किया जाएगा। इससे पूर्व में कांग्रेस ने झूठ बोलने और लूट करने का ठेका उठा रखा था।

हमने किसी के प्लॉट पर कब्जा नहीं होने दिया

विजय कॉलोनी में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने भयमुक्त माहौल दिया है। पांच साल में किसी के प्लॉट पर कब्जा नहीं हुआ। अपराधियों के मन में डर है। विकास कार्यों में भी कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी वार्डों और एरिया के गांवों में सामान विकास कार्य कराएं गए है। विरोधी दल के पास जनता को झूठे आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं है। वह बुरी तरह बौखलाया हुआ है।

गीतों और कविताओं के जरिये लुभाया : मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में भोजपुरी गीत भी लोगों को सुनाए। साथ ही कविता कही कि लहरों से घबराकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस दौरान उन्होंने छठ मैया का भी गीत सुनाया। यह हमारी संस्कृति है। इसे कभी नहीं भूलना चाहिए। अंग्रेजी भी सीखो, लेकिन राहुल गांधी की तरह नहीं, जो अपने ही देश के खिलाफ बोलने लगे। उन्होंने जेएनयू का भी उदाहरण दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति बचाने के साथ ही 21 अक्टूबर को मतदान जरूर करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, मेयर मदन चौहान, यमुनानगर से भाजपा उम्मीदवार घनश्यामदास अरोड़ा ,मंडल अध्यक्ष संजीव गर्ग,पार्षद राम आसरा भारद्वाज, पार्षद प्रीति जौहर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मेहंदीरत्ता ,अशोक बहादुरपुर ,सुशील कुमार गर्ग ,गुलशन अरोड़ा, मोहित गर्ग, सुनिता शर्मा, गौरव गोयल, निश्चल चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.