प्रधानमंत्री की नीतियों से कराया अवगत
भाजपा महिला मोर्चा ने वीरवार को खेड़ा मोहल्ला में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम क
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 06:06 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 06:06 AM (IST)
संस, रादौर : भाजपा महिला मोर्चा ने वीरवार को खेड़ा मोहल्ला में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्षा डा. प्रीत गर्ग ने महिलाओं को कोरोना से बचाव व पोषण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। महिलाओं को सैनिटाइजर, मास्क व सेनेटरी पैड बांटे गए। प्रीत गर्ग ने महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से अवगत कराया। मौके पर लीलावती, हेल्पर महिद्रो, सीमा, रानी सैनी मीडिया प्रभारी, खुशी, रीना, एकता मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें