Move to Jagran APP

लॉकडाउन : नदियों के रास्तों पर चौकसी बढ़ाई

लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नदियों व नहरों के रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सिचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर सभी रास्तों पर निगरानी के आदेश दिए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:42 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:09 AM (IST)
लॉकडाउन : नदियों के रास्तों पर चौकसी बढ़ाई
लॉकडाउन : नदियों के रास्तों पर चौकसी बढ़ाई

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नदियों व नहरों के रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सिचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने अधीक्षक अभियंता को पत्र लिखकर सभी रास्तों पर निगरानी के आदेश दिए थे। आदेशों के बाद विभागीय स्तर पर गठित टीम की ओर से यमुना नदी व पश्चिमी यमुना नहर के सभी रास्तों पर नाके लगा दिए गए हैं। एक्सईएन, एसडीओ व जेई उप्र की ओर जाने वाले हर रास्ते पर नजर रखे हुए हैं। पंजाब व हिमाचल प्रदेश से आ रहे मजदूर

loksabha election banner

पंजाब व हिमाचल प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों ने लॉकडाउन के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर रुख कर लिया। यमुनानगर में भारी संख्या में ऐसे लोग पहुंचे। जिन्हें विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया। नाकों पर पुलिस का पहरा होने के कारण कुछ लोगों ने पश्चिमी यमुना नहर व यमुना नदी से जाने वाले रास्तों से गुजरना महफूज समझा। ऐसी शिकायतें मिलने के बाद इन रास्तों पर भी निगरानी के लिए ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी रास्तों पर नजर :

सिंचाई विभाग के एक्सइएन हरिदेव कांबोज ने बताया कि लॉकडाउन व सरकार की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। यमुना नदी व पश्चिमी यमुना नहर के सभी रास्तों पर नजर रखे हुए हैं, ताकि कोई भी मजदूर उप्र की ओर न जाए। बाहरी लोगों के ठहरने के पुख्ता प्रबंध जिले में किए हुए हैं। यहां उनको सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.