कांग्रेस शासन में भूमि अधिग्रहण का डर दिखाकर लूटी जाती रही जमीन : कर्णदेव कांबोज
रादौर से भाजपा प्रत्याशी मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों को भूमि अधिग्रहण का डर दिखाकर उनकी जमीनें लूटी जाती थी। उसके बाद प्राइवेट बिल्डर जमीनों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रादौर से भाजपा प्रत्याशी मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कांग्रेस शासन में किसानों को भूमि अधिग्रहण का डर दिखाकर उनकी जमीनें लूटी जाती थी। उसके बाद प्राइवेट बिल्डर जमीनों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। भाजपा की सरकार बनने पर ही इस क्षेत्र में काम हुए। उन्होंने वादा किया कि इस क्षेत्र को हरियाणा को नंबर-वन बनाया जाएगा।
कर्णदेव कांबोज ने बृहस्पतिवार को नागल, इसरपुर, कलानौर, मंडौली, दुसानी, दुसानी एससी चौपाल, पांसरा, शंभु कॉलोनी, कामी माजरा, रायपुर, टोडरपुर, हरियांबास, करेड़ा-1, करेड़ा-2, करेड़ा-3, दौलतपुर, सुखपुरा सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के प्रत्याशी दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे है। हमने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर महाग्राम स्तर पर बायो गैस प्लांट लगेंगे। लाल डोरे के अंदर की प्रॉपर्टी का भी मालिकाना हक प्रॉपर्टी रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रावधान करेंगे। पंचायतों को अपना बजट तैयार करने का अधिकार देंगे वहीं चकबंदी को ग्राम सभा की सिफारिश पर फिर खोला जाएगा। मौके पर मेयर मदन चौहान, स्वामी धर्मदेव, स्वामी वेदनिस्ट, मंडलाध्यक्ष सोनू त्यागी, अमित गर्ग, निगम पार्षद संजीव कुमार, प्रभारी भारत भूषण जुयाल,अर्जुन पंडित, कांशी राम सरपंच, डॉक्टर कृष्ण गर्ग व अन्य उपस्थित थे।