Move to Jagran APP

घुटनों व कंधों के दर्द से आधुनिक तकनीक की मशीन से मिलेगा सिविल अस्पताल में इलाज

सिविल अस्पताल यमुनानगर के फिजियोथैरेपी विभाग में आधुनिक तकनीक की मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को निजी सेंटरों पर जाने के बजाय सिविल अस्पताल में ही सस्ता इलाज मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 07:50 AM (IST)
घुटनों व कंधों के दर्द से आधुनिक तकनीक की मशीन से मिलेगा सिविल अस्पताल में इलाज
घुटनों व कंधों के दर्द से आधुनिक तकनीक की मशीन से मिलेगा सिविल अस्पताल में इलाज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिविल अस्पताल यमुनानगर के फिजियोथैरेपी विभाग में आधुनिक तकनीक की मशीन लगाई गई है। अब मरीजों को निजी सेंटरों पर जाने के बजाय सिविल अस्पताल में ही सस्ता इलाज मिलेगा। करीब 22 लाख रुपये की लागत से कंप्यूटराइज्ड सेक्शन माइक्रोडायथर्मी मशीन स्थापित की गई है। इसका शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने किया।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग में हर रोज 20 से 25 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां पर कमर, गर्दन, घुटनों व कंधों के दर्द व आर्थोराइटिस से पीड़ित मरीज आते हैं। इसलिए मशीनें कम पड़ रही थी। इसकी वजह से विभाग ने नई मशीन के लिए सरकार ने डिमांड की थी। इसे सरकार ने मंजूरी दी। जर्मन तकनीक की 22 लाख रुपये लागत की मशीन विभाग को मिली है। चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने बताया कि इस मशीन में माइक्रोडायथर्मी प्रोग्राम का अलग से पार्ट दिया हुआ है। यह कंधों व घुटनों के दर्द को सही करेगा। इस दौरान इंजीनियर अरविद काजल, फिजियोथैरेपिस्ट मनिद्र कौर, सुशीला, मनजीत कौर, आरती भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.