बिना स्वच्छता अपनाए हम स्वस्थ नहीं रह सकते : कटारिया
कस्बे के वार्ड छह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगर पार्षद भगवतदयाल कटारिया ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता समय की मांग है। बिना स्वच्छता अपनाए हम स्वस्थ नहीं रह सकते।
संस, रादौर : कस्बे के वार्ड छह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगर पार्षद भगवतदयाल कटारिया ने किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता समय की मांग है। बिना स्वच्छता अपनाए हम स्वस्थ नहीं रह सकते। सभी का स्वच्छता अपनानी चाहिए। खुले में शौच करने से मच्छर, मक्खी पैदा होते हैं। जिससे बीमारियां फैलती है। मच्छर, मक्खी, गंदगी क ऊपर बैठकर बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए हमें खुले में बिलकुल भी शौच नहीं करना चाहिए। एक मक्खी शौच के ऊपर बैठकर तीन किलोमीटर तक बीमारी फैलाने का काम करती है। इसलिए हर गांव में स्वच्छता अपनाई जानी चाहिए। स्वच्छता से ही हम वातावरण को पूरी तरह साफ सुथरा रख सकते हैं।