Move to Jagran APP

भाजपा सरकार की नीतियों का हर दरवाजा गरीबों के घर पर खुलता : कटारिया

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश दिवस और गुरु नानक खालसा कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह गुरु गोबिद सिंह इंस्टीट्यूट में कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति सामाजिक अधिकारिता एवं सशक्तिकरण मंत्री रतन लाल कटारिया रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:30 AM (IST)
भाजपा सरकार की नीतियों का हर दरवाजा गरीबों के घर पर खुलता : कटारिया
भाजपा सरकार की नीतियों का हर दरवाजा गरीबों के घर पर खुलता : कटारिया

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश दिवस और गुरु नानक खालसा कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह गुरु गोबिद सिंह इंस्टीट्यूट में कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक अधिकारिता एवं सशक्तिकरण मंत्री रतन लाल कटारिया रहे।

loksabha election banner

कटारिया ने कहा कि गुरु नानक देव के उपदेश और शिक्षाएं आज भी उतने ही सार्थक हैं जितने कि उनके समय में थे। उन्हीं शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए आज जहां अनेक देशों में गुरु नानक देव के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं वहीं भारत व पाकिस्तान सरकार के संयुक्त प्रयासों से आपसी प्यार और भाइचारे के प्रतीक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कॉलेज को अपने कोष से पांच लाख रुपये की अनुदान धन राशी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का हर दरवाजा गरीब के घर पर जाकर खुलता है।

गुरु नानक खालसा ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के सरदार भूपिद्र सिंह जौहर ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही बड़ा है क्योंकि हमें अपने जीवन में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने का अवसर मिला है। राजनीतिक तौर पर हमारी विचारधारा विभिन्न हो सकती है। परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करके पूरी दुनिया के समक्ष मिसाल कायम की है।

हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकुला के डिप्टी चेयरमैन डॉ. एनएस विर्क ने कहा कि गुरु जी के उपदेशों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक शांति मिलती है। नकारत्मक विचारों से मुक्त इंसान सकारत्मक विचारों का धनी हो जाता है। कार्यक्रम में कवि गुरदयाल सिंह निमर द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति ने रतन लाल कटारिया, उनकी पत्नी बंतो कटारिया, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को स्मृति चिह्न और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मेजर एचएस कंग ने सभी का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.