बिजली निगम जेई की हड़ताल का असर, ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो स्टोर रूम से नहीं मिलेगा नया
बिजली निगम की ओर से किए जा रहे जेई तबादले का विरोध बढ़ता जा रहा है। 23 सितंबर तक जेई स्टोर रूम के बाहर रोजाना दो घंटे का धरना दे रहे हैं। इस दौरान ये कोई कार्य नहीं करते। विधायकों के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भी भेजा। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का कहना है कि मांगे न जाने पर 24 से 25 सितंबर तक दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम की ओर से किए जा रहे जेई तबादले का विरोध बढ़ता जा रहा है। 23 सितंबर तक जेई स्टोर रूम के बाहर रोजाना दो घंटे का धरना दे रहे हैं। इस दौरान ये कोई कार्य नहीं करते। विधायकों के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भी भेजा। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का कहना है कि मांगे न जाने पर 24 से 25 सितंबर तक दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।
जिले में हैं 74 जेई
जिले में 74 जेई हैं। जो विभिन्न सर्कल में सेवाएं दे रहे हैं। एसोसिएशन कहती है कि अभी उनकी हड़ताल नहीं है। सांकेतिक धरने दे रखे हैं । इसके बाद काम पर लौट जाते हैं। वह चाहते हैं कि बातचीत के माध्यम से हल हो जाए। इसके लिए प्रयास किए गए। लेकिन सफलता नहीं मिली।
ये हैं जेई के मूल कार्य
निगम के जई का मूल कार्य स्टोर रूम से नया ट्रांसफार्मर देने का है। पुराना जमा करना है। बिजली के केबल देना भी इनकी जिम्मेदारी है। इनके साइन के बिना ये उपकरण नहीं दिए जाते। बिजली चोरी रोकने के लिए घरों में दबिश देना। रुके हुए बिलों की राशि एकत्रित करना है। इनको विभागीय खाते में जमा कराना। अभी ये सभी कार्य चल रहे हैं, लेकिन 24 से 25 की हड़ताल के दौरान इन कामों पर ब्रेक लगा दी जाएगी। इससे होने वाली दिक्कतों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
ब्रेक डाउन होने पर कराएंगे सुचारू
एसोसिएशन का ये भी कहना है कि वे जनता को परेशान करने का मकसद नहीं है। इस बीच कही ब्रेक डाउन की शिकायत मिलेगी तो उसको ठीक कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
दो घंटे का दिया धरना
एचएसईबी डिप्लोमा वर्कर एसोसिएशन के बेनर तले सभी जेई ने बुधवार को 10 से 12 बजे तक धरना दिया। मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार रोहिला ने की। मंच संचालन रणजीत ¨सह ने किया। प्रधान ने कहा कि मांग पत्र एसई, डीसी, विधायक, विस स्पीकर को सौंप चुके हैं। मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेज चुके हैं।सरकार बातचीत के लिए तैयार नहीं है। इस मौके पर हरिओम कश्यप, भूपेंद्र ¨सह, अमित कंबोज, दिनेश, ललित, जस¨वद्र, सुरजीत, कर्ण, प्रमोद, मनीष, पवन, मलकीत ¨सह, हरभजन, सुनील कंबोज, राकेश कंबोज उपस्थित रहे।