शादी समारोह में महिलाओं के जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी
दोसड़का-बराड़ा मार्ग पर रॉयल पैलेस में मंगलवार रात शादी में आई दो महिला बारातियों के सोने के गहने नकदी और मोबाइलों चोरी हो गए। चोरी का पता लगते ही हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों समेत अन्य बारातियों ने काफी तलाश किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। नौगजा पीर निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
संस, साढौरा : दोसड़का-बराड़ा मार्ग पर रॉयल पैलेस में मंगलवार रात शादी में आई दो महिला बारातियों के सोने के गहने, नकदी और मोबाइलों चोरी हो गए। चोरी का पता लगते ही हड़कंप मच गया। रिश्तेदारों समेत अन्य बारातियों ने काफी तलाश किया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। नौगजा पीर निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
मनोज कुमार ने बताया कि 19 नवंबर की रात को उक्त पैलेस में उनकी लड़की की शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड से भी रिश्तेदार आए हुए थे। उसमें महिला हीमा और सुमन पैलेस में ही बने कमरे में सोने के लिए चली गई। यहीं पर उन्होंने अपने जेवरात, मोबाइल और नकदी रख दी। तड़के जब उनकी आंख खुली, तो सामान गायब था। यहां से हीमा के दो सोने के सेट, दो कानों के टोपस, माथे का टीका, सोने की नथ और नकदी के अलावा मोबाइल गायब था। इसी तरह सुमन के पर्स में रखे 30 हजार की नकदी सहित दो मोबाइल गायब हो गए। साढौरा थाना प्रभारी रतन लाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फोटो और वीडियो से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।