बस स्टैंड में खामियां मिलने पर विधायक ने जीएम को दिए दुरुस्त करने के निर्देश
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिटी विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार सुबह सफाई अभियान के तहत सफाई करने गए थे। यहां उन्होंने देखा कि शौचालय में लगी सीट टूटी हुई है। पानी का अभाव भी था। जीएम रोडवेज को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद परिसर में सफाई अभियान चलाया। टेगोर गार्डन कॉलोनी का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने खुद सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। टैक्सी स्टैंड में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। विधायक ने स्थिति सुधारने के लिए जीएम रोडवेज व सुलभ शौचालय के प्रतिनिधि भूपेंद्र झा को आदेश दिए कि इसकी नियमित रूप से मरम्मत व सफाई की जानी चाहिए। वह जल्द दोबारा आकर स्थिति का जाएजा लेंगे।
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के चीफ सीनेटर इंस्पेक्टर अनिल नैन ने सर्वश्रेण 2019 के बारे में लोगों को अवगत कराया। बस स्टैंड के सामने दुकानदारों में डस्टबिन रखने के लिए भी अवगत कराया गया। इसी बीच बस स्टैंड के अंदर फो¨गग भी कराई गई। ये रहे मौजूद
जिला महामंत्री राजेश सपरा, निवर्तमान पार्षद संगीता ¨सघल, सुरेंद्र शर्मा भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विधु रावल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला बख्शी, निगम के एसआइ सचिन, कृष्ण, सतवीर जोधपुर तथा दरोगा अशोक भी मौजूद रहे।