ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए जगाधरी विकास खंड के गांव टापू माजरी में मासिक प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव की सरपंच कुमारी अनिता देवी ने की।
जासं, यमुनानगर : सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए जगाधरी विकास खंड के गांव टापू माजरी में मासिक प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता गांव की सरपंच कुमारी अनिता देवी ने की। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की नई कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों व नीतियों के बारे विकास गीतों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। मासिक प्रचार कार्यक्रम में लोगों को अंत्योदय भवन, अंत्योदय सरल केंद्र, सरल केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में अटल सेवा केंद्रों एवं कामन सर्विस सेंटरों पर दी जाने वाली असंख्य सेवाओं की जानकारी दी।