पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
काठगढ़ हाई स्कूल में जिला शिक्षाधिकारी जोगिद्र सिंह व रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : काठगढ़ हाई स्कूल में जिला शिक्षाधिकारी जोगिद्र सिंह व रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जोगेंद्र सिंह ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने की बच्चों को शपथ दिलाई। बच्चों को स्वच्छता अपनाने बारे भी जागरूक किया। रेडक्रॉस सचिव ने बच्चों को रक्तदान करने व दुघर्टना होने पर प्राथमिक उपचार कैसे करे इस बारे विस्तार से बताया। मौके पर अध्यापक विनोद कुमार, सन कुमार, जमशेद, राकेश कुमार, जगमाल सिंह, रामपाल व संजय सिंह उपस्थित रहे।