Move to Jagran APP

फैक्ट्री कर्मियों में गालीगलौज, एक का सिर फोड़ा

जागरण संवाददाता यमुनानगर धौडंग में अडविन बैटरी की फैक्ट्री में कर्मचारियों के बीच गाली गलौज हुई जो मारपीट में बदल गई। इसमें करनाल के गांव सालवन निवासी अंकुर जांगड़ा जख्मी हो गया। आरोप कंपनी के ही सुपरवाइजर और तीन अन्य कर्मचारियों पर लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 12:48 AM (IST)
फैक्ट्री कर्मियों में गालीगलौज, एक का सिर फोड़ा
फैक्ट्री कर्मियों में गालीगलौज, एक का सिर फोड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

धौडंग में अडविन बैटरी की फैक्ट्री में कर्मचारियों के बीच गाली गलौज हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें करनाल के गांव सालवन निवासी अंकुर जांगड़ा जख्मी हो गया। आरोप कंपनी के ही सुपरवाइजर और तीन अन्य कर्मचारियों पर लगा है। उसके सिर पर लोहे की रोड से वार किया गया। बाद में अंकुर का भाई देवेंद्र उसे लेकर गया। पुलिस ने पांच आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।

अंकुर और उसका भाई देवेंद्र चार माह से फैक्ट्री में नौकरी कर रहे हैं। कंपनी ने ही उन्हें कमरे रहने के लिए दिए हुए हैं। अंकुर की ड्यूटी कंपनी में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होती है। तबीयत खराब होने की वजह से वह ड्यूटी पर नहीं गया था। अंकुर और उसका साथी रोबिन कमरे पर ही थे। अंकुर ने बताया कि रात करीब आठ बजे जब कंपनी के कर्मचारियों की शिफ्ट पूरी हुई तो लड़ाई झगड़े का शोर सुना। जिस वह कमरे से बाहर निकलकर आया। उसने देखा कि सुपरवाइजर नितिन, कर्मचारी कमल, मनोज व नितिन उसके भाई देवेंद्र के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब वह उन्हें रोकने के लिए बीच में घुसा, तो आरोपितों ने पकड़ लिया और एचआर देवेंद्र के कहने पर उसे फैक्ट्री के अंदर खींचकर ले गए और मारपीट शुरू कर दी। एचआर देवेंद्र ने उसके सिर में रोड मार दी। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा। आरोप है कि आरोपित पहले उसे उठाकर कार में थाने लेकर गए। वहां से उसे बाहर निकालकर रोड पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद अंकुर ने अपने भाई देवेंद्र को फोन किया। जो उसे उठाकर अस्पताल में लेकर गए। सदर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गाली देने को लेकर विवाद हुआ। केस दर्ज कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.