ओडिशा के राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर, आयोजना समिति का चुनाव रद
जिला आयोजना समिति के सदस्यों का चुनाव ऐनवक्त पर रद कर दिया। केवल एक पार्षद निर्मल चौहान बैठक में पहुंची। 12 बजे उनको मैसेज आया कि बैठक रद हो गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
जिला आयोजना समिति के सदस्यों का चुनाव ऐनवक्त पर रद कर दिया। केवल एक पार्षद निर्मल चौहान बैठक में पहुंची। 12 बजे उनको मैसेज आया कि बैठक रद हो गई। बैठक रद होने का कारण समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन रोजी मलिक आनंद के बेटे ऋषभ की शादी में ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के आगमन बताया जा रहा है, क्योंकि प्रशासनिक अमला उधर व्यस्त था। समिति में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें सात सदस्य नगरनिगम पार्षद होंगे। नगर निगम चुनाव के बाद अब नए पार्षदों को कमेटी में शामिल किया जाना है। शहर की नई सरकार की यह पहली बैठक होनी थी। उधर, बैठक के पहले मेयर मदन चौहान सहित भाजपा पार्षद जिमखाना क्लब में इकट्ठे हुए और रणनीति बनाई, लेकिन चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से पहले बैठक रद होने का मैसेज आ गया था। भाजपा का बहुमत
जिले के विकास में इन सदस्याों की भूमिका होती है। हाउस में बीजेपी के 13, इनेलो 3, कांग्रेस के 6 पार्षद शामिल हैं। हरियाणा नगर पालिका अधिनियम-1973 की धारा 203 के तहत 25 सदस्यीय जिला आयोजना समिति का गठन होना है। इन 25 सदस्यों में पांच सदस्य सरकार की ओर मनोनीत किए जाते हैं। शेष 20 सदस्यों में 12 सदस्य जिला परिषद, सात सदस्य नगर निगम यमुनानगर जगाधरी और एक सदस्य रादौर नपा से शामिल है। कर ली थी सभी तैयारी
बैठक का समय 12:30 निर्धारित था। सभी तैयारी पूरी हो गई थी। वो¨टग के लिए अलग से कैबिन भी बना दिए थे। पार्षदों ने आना शुरू कर दिया था, लेकिन करीब 12 बजे डीसी ऑफिस से मैसेज मिला की ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के आगमन के कारण बैठक फिलहाल रद कर दी है। पहले देनी चाहिए थी सूचना
पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि एन मौके पर बैठक रद होने का मैसेज मिला। इसके बारे में पहले सूचना नहीं दी गई। अधिकारियों को पहले से ही राज्यपाल के आने की सूचना थी। यदि चुनाव के लिए आयोजित बैठक रद ही करनी थी तो समय पर मैसेज देना चाहिए था। शहर के विकास के लिए यह चुनाव अहम है। ये काम करती है समिति
जिला आयोजन समिति जिले के विकास कार्यो में अपनी भूमिका अदा करेगी। शहर में कितने सेक्टर कटने हैं, कहां-कहां विकसित होंगे, नए रोड व पुराने रोड का विस्तार कहां-कहां होना है, इन मुद्दों पर ये सदस्य अपनी राय दे सकेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें, बस स्टैंड, अस्पताल व अन्य विकास कार्यो में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगे। ये सदस्य थे शामिल
गत वर्ष हुए चुनाव में इनेलो बसपा समर्थित सदस्यों को सर्व सम्मति से चुनाव हुआ था। इनमें पूर्व पार्षद राम स्वरूप शर्मा, देवेंद्र ¨सह, पूर्व पार्षद पूनम रानी, पूर्व पार्षद अजय बिल्लु, पूर्व पार्षद सुशल जावला, पूर्व पार्षद नवनीत शर्मा शामिल थे। इनमें से देवेंद्र कुमार को दोबारा पार्षद बनने का मौका मिला है। हमारा काम कॉल करना है
आयोजना समिति के सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया रद क्यों हुई, इस बारे हमें जानकारी नहीं है। हमारा काम बैठक के लिए पार्षदों को कॉल करना था। बैठक का आयोजन जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से किया जाना था।
ललित सिवाच, कमिश्नर, नगर निगम।