Move to Jagran APP

सरकार ने समझौता लागू नहीं किया तो जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : रतनमान

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली आंदोलन में नौ दिसंबर को हुए लिखित समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। यदि इसे जल्द लागू नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को देशभर में वादाखिलाफी दिवस मनाते हुए जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान किसान प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार के पुतले भी जलाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:38 PM (IST)
सरकार ने समझौता लागू नहीं किया तो जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : रतनमान
सरकार ने समझौता लागू नहीं किया तो जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन : रतनमान

संवाद सहयोगी, रादौर: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली आंदोलन में नौ दिसंबर को हुए लिखित समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। यदि इसे जल्द लागू नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी को देशभर में वादाखिलाफी दिवस मनाते हुए जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान किसान प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार के पुतले भी जलाएंगे। रतनमान कस्बा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विनोद डांगी कांजनू को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही किसानों के साथ 31 जनवरी के वादा खिलाफी दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।

loksabha election banner

रतनमान ने कहा कि गत दिवस सिधु बार्डर पर आयोजित की गई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से नौ दिसंबर को भेजे गए लिखित समझौते को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में यह सामने आया कि केंद्र सरकार समझौते को लागू करने के लिए दिलचस्पी नहीं ले रही है। इसी को लेकर करीब 60 संगठनों के नेताओं ने आने वाली 31 जनवरी को देशभर के जिला मुख्यालय वादाखिलाफी दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का यह आराजनीतिक संगठन है, जो पूरे देश में किसानों के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में हुई भारी बरसात की वजह से किसानों की फसलें नष्ट हुई है। जिसके लिए सरकार से फसलों की गिरदावरी करवाए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, महताब कादियान करनाल, पवन गोयल दामला, अशोक कांबोज, बाजिद्र राणा, उदय सिंह कुंजल, गुरदयाल कांबोज, ओमप्रकाश शर्मा, मदनलाल, रघुवीर सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.