नफ़रत की खेती करने वालों से समाज को बचाएं बुद्धिजीवी : हुसैन अहमद
देश व प्रदेश में अमन व शांति की स्थापना के लिए प्रयास करना हम सब के लिए जरूरी है। समाज में हमें एक दूसरे के दुख दर्द का भागीदार बन कर चलना चाहिए। ये शब्द आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हाफिज हुसैन अहमद बूड़िया ने गांव डारपुर में लोगों को संबोधन में कहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : देश व प्रदेश में अमन व शांति की स्थापना के लिए प्रयास करना हम सब के लिए जरूरी है। समाज में हमें एक दूसरे के दुख दर्द का भागीदार बन कर चलना चाहिए। ये शब्द आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हाफिज हुसैन अहमद बूड़िया ने गांव डारपुर में लोगों को संबोधन में कहे।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। तभी हमारा देश विकसित होगा। इसी उद्देश्य को लेकर खिजराबाद के मदरसा रहीमिया में सम्मेलन का आयोजन 18 नवंबर सुबह नौ बजे किया जाएगा। मुख्यातिथि के तौर पर हंसराज भारद्वाज पूर्व मंत्री होंगे। इस अवसर पर मौलाना वलियुद्दीन, मौलाना कासिम, हाफिज हसनदीन, हाफ़•िा हारून, निसार डारपुर, मौलाना फुरकान, नसीम मिस्त्री कोट, यासीन नागल आदि मौजूद थे।