पति अश्लील फिल्म देखकर पत्नी से करता था ज्यादती, फिर बीवी ने उठाया यह कदम
एक महिला पर उसका पति अश्लील फिल्में देखकर अत्याचार करता था। वह विरोध करती थी तो उसके शरीर को दांतों से बुरी तरह काटता था और जलती सिगरेट से जला देता था।
जेएनएन, यमुनानगर। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति अश्लील फिल्म देखने के लिए उसके साथ ज्यादती करता है और बुरी तरह प्रताडि़त करता है। वह उसके शरीर को भी बुरी तरह से दांतों से काटता है। कई बार उसके शरीर को सिगरेट से भी जलाया गया। पीडि़ता का आरोप है कि पति ने उसके अंतरंग पलों के अश्लील वीडियो व फोटो बना रखे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अभियुक्त पति रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और दिल्ली में नौकरी करता है।
यह भी पढ़ें: ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो
अपने ऊपर हुए अत्याचार की पीडि़ता ने एसपी को शिकायत दी। उसने बताया कि प्रताड़ना की वजह से वह एक माह तक बीमार रही, लेकिन पति ने उसका इलाज नहीं कराया और उसे डॉक्टर के पास तक नहीं लेकर गया। बाद में उसे मारपीट कर तीन कपड़ों में घर से निकाल दिया।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुई है। उसका पति दिल्ली के फजलपुर में नौकरी करता है। शादी में उसके परिजनों ने करीब 15-16 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद सास व ससुर पर उस पर और अधिक दहेज लाने के लिए उसे प्रताडि़त करने लगे। जब उसने अपने पति को बताया, तो वह अपने साथ दिल्ली ले आया। यहां पर उसे पता लगा कि उसका पति अश्लील फिल्में देखने का आदी है।
यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला
महिला ने बताया कि पति गंदी फिल्में देखकर उसे इसकी तरह शारीरिक संबंध बनाने को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। यहां तक कि जब वह बीमार पड़ गई, तो उसे चिकित्सक के पास भी नहीं ले गए। पति को शक था कि वह उसकी निजी बातें किसी को बता देगी। इस बीच उसका देवर भी दिल्ली आ गया। जब उसने अपने देवर से इस बारे में बताया, तो देवर ने भी प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और उस पर बुरी नजर रखने लगा।
पीडि़ता के मुताबिक, 22 जनवरी 2018 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति धमकी देने लगा कि उसे पांच लाख रुपये दो, नहीं तो उसके फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। जठलाना थाना प्रभारी रमेश चंद ने मामले में केस दर्ज करने की पुष्टि की है।