नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, लग रहा जाम
प्यारा चौक पर नो एंट्री में घुसे ट्रक की वजह से महिला की मौत के बाद भी ट्रैफिक पुलिस हरकत में नहीं आई। शहर की गलियों में बेरोकटोक भारी वाहन घूमते रहे। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से भी जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस इन्हें भी सड़कों से नहीं हटवा रही है। इससे भी यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही है। दैनिकजागरण ने इन्हीं हालातों को लेकर लाइव किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्यारा चौक पर नो एंट्री में घुसे ट्रक की वजह से महिला की मौत के बाद भी ट्रैफिक पुलिस हरकत में नहीं आई। शहर की गलियों में बेरोकटोक भारी वाहन घूमते रहे। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से भी जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस इन्हें भी सड़कों से नहीं हटवा रही है। इससे भी यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही है। दैनिक जागरण ने इन्हीं हालातों को लेकर लाइव किया।
12 बजे : खालसा कॉलेज रोड।
खालसा कॉलेज रोड से भारी वाहन आजाद नगर की ओर जा रहा था। उसके पीछे अन्य वाहनों का जाम लगा था। सड़क तंग होने की वजह से भारी वाहन को निकलने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही बाइक व कार चालकों को भी परेशानी हो रही थी।
12:30 बजे : छोटी लाइन
छोटी लाइन पर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। यहां सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से यह हालात बने हुए हैं। कारों का लंबा जाम लगा हुआ है। जिससे लोग परेशान है। लगातार हॉर्न बज रहे हैं। इससे भी दिक्कत हो रही है।
01 बजे : जगाधरी रोड।
जगाधरी रोड पर जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक की व्यवस्था बिगड़ रही है। इस रोड पर बैंकों व अस्पतालों के सामने सबसे अधिक वाहन खड़े होते हैं। वजह यह है कि इन संस्थानों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़क पर ही वाहनों को पार्क कर देते हैं।