Move to Jagran APP

तेज गरज के साथ दिन भर बरसे बदरा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 06:00 AM (IST)
तेज गरज के साथ दिन भर बरसे बदरा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
तेज गरज के साथ दिन भर बरसे बदरा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मौसम की करवट से तापमान में गिरावट आई है। तेज गरज के साथ सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। रुक रुककर दिनभर होती रही। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिले में 6 एमएम बारिश हुई। अलकीट से राहत मिलेगी

loksabha election banner

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गेहूं व सरसों की फसल को बारिश से बहुत फायदा होगा। सिचाई की समस्या दूर होगी साथ ही फसल से अलकीट (चेपा) भी धूल जाएगा। इन दिनों गेहूं की फसल पर अलग कीट का प्रकोप प्रकोप देखा जा रहा है। बचाव के लिए किसान दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। पीला रतुआ बढ़ा सकता परेशानी

मौसम में नमी के कारण गेहूं की फसल में पीला रतुआ के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह वायरस मौसम में नमी की अधिक मात्रा के कारण ही फैलता है। पहाड़ी क्षेत्रों से चलकर यह यमुना के साथ लगते क्षेत्रों में फसल को अधिक प्रभावित करता है। बच्चों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की हुई है। विभाग के उपनिदेशक डा. जसविदर सैनी का कहना है कि फसल की नियमित रूप से देखरेख करते रहे। यदि पीना रतुआ का लक्षण देखा जाए तो विशेषज्ञ से तुरंत परामर्श लें। स्वास्थ्य का रखें ख्याल

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया का कहना है कि ठंड से बचाव जरूरी है। विशेष तौर पर बच्चे व बुजुर्ग एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। बारिश में भीगने से बचें। रात को सोते समय कमरे में अंगूठी का प्रयोग ना करें। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है जो नुकसानदायक साबित हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.