बकाना में आज मनाई जाएगी गुरु गोरक्षनाथ जयंती
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उपमंडल रादौर के गांव बकाना में सोमवार को हर वर्ष की भांति
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : उपमंडल रादौर के गांव बकाना में सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।
गुलाबनाथ, सुशील कुमार, विनोद कुमार, अजमेर, ¨रकू व महिन्द्र ने बताया कि गांव बकाना में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जयंती बसंत पंचमी पर्व पर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। जिसमें समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। सुबह 10 बजे गुरु महाराज की प्रतिमा को दूध, गंगा जल व शहद से स्नान कराया जाएगा और उसके बाद वस्त्र धारणा कराएं जाएंगे। इसके पश्चात गोरक्ष गायत्री महा मंत्रोच्चारण के साथ हवन में गांव की सुख समृद्धि के लिए आहुति डाली जाएगा। साढ़े 10 बजे यज्ञ में पूर्णाहुति के पश्चात नौ नाथ व कन्या पूजन होगा और भोजन कराया जाएगा। साढ़े 11 बजे गुरु का प्रसाद संगत में वितरित किया जाएगा। आयोजकों द्वारा सभी भक्तजनों को जयंती पर पहुंचकर धर्म लाभ एवं गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।