राज्यस्तरीय रैली में सरकार के खिलाफ गरजेंगे निजी स्कूल संचालक
संवाद सहयोगी, रादौर : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक की मी¨टग इंडियन पब्लिक स्कूल में हुई।
संवाद सहयोगी, रादौर : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक की मी¨टग इंडियन पब्लिक स्कूल में हुई। मी¨टग की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सैनी व संयोजक डॉक्टर देवेंद्र ढांडा ने की। एसोसिएशन के महासचिव मास्टर मलखान ¨सह लाल छप्पर ने बताया कि फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा एवं निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की ओर से प्राइवेट स्कूल की समस्याओं को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में अनाज मंडी अंबाला शहर में 23 फरवरी को ब्लॉक रादौर से सभी भारी संख्या में पहुंचेंगे और राष्ट्रीय प्रधान के प्राइवेट स्कूलों के प्रति उठाए कदमों को मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि पहले यह रैली गांधी ग्राउंड अंबाला कैंट में आयोजित होनी निश्चित हुई थी लेकिन प्रशासन की कुछ मजबूरियों के कारण रैली का स्थान बदल कर अनाज मंडी अंबाला शहर किया गया है। सभी सदस्यों ने इस बात पर भी सहमति प्रकट की है कि 23 फरवरी को ब्लॉक के सभी निजी स्कूल बंद रखेंगे। इस रैली को लेकर एसोसिएशन के संयोजक डॉक्टर देवेंद्र ढांढा और प्रधान ने सदस्यों की ड्यूटियां लगाई। मौके पर महासचिव मलखान ¨सह लालछप्पर, कोषाध्यक्ष कुलदीप शास्त्री जठलाना, नरेंद्र सैनी फतेहगढ़, संजय सैनी, अशोक बैंडी, ईश मेहता, नीरज शर्मा जठलाना, विपिन शास्त्री जठलाना, भूपेंद्र कांबोज संधाली, अंकित कांबोज, राजेश कांबोज, सरदार परमजीत ¨सह मंडोली, गगन कांबोज अलाहर, प्रदीप अलाहर, अर¨वद कांबोज बकाना उपस्थित थे।