रैली के माध्यम से बताए प्रदूषण के खतरे
संवाद सहयोगी, रादौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से शहर में एक रैली का आयो
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 06:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से शहर में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक के प्रदूषण से मुक्त करवाना था। रैली को स्कूल के ¨प्रसिपल सुरेश कुमार जोजवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व स्कूल की अध्यापिका शीतल शर्मा ने किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर शहर के मेन बाजार से होती हुई वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्कूल के ¨प्रसिपल सुरेश कुमार जोजवान ने कहा कि प्लास्टिक के प्रदूषण से मनुष्य के शरीर को गहरा असर पहुंच रहा है। मौके पर शीतल शर्मा, राकेश पांचाल, सीमा अरोड़ा, विनोद अरोड़ा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें