Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना नगर इंटक हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 06:10 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना नगर इंटक हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस प्रोग्राम में यमुनानगर कांग्रेस के प्रभारी ओम प्रकाश देवी नगर उपस्थित हुए। कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

यमुनानगर प्रभारी ओम प्रकाश ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला उनके द्वारा किए गए देश हित के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भूपेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि जो कि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उनकी दूरदर्शी सोच ही थी, जिसने देश को संपन्न राष्ट्रों की पंक्ति में खड़ा किया। स्वर्गीय गांधी की सोच देश को उन्नति के रास्ते पर ले कर जाने की थी। उन्होंने पंचायती राज व नौजवानों को मत का अधिकार दिलवाकर लोकतंत्र को एक नई दिशा दी और विज्ञान एवं प्रद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम दिए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल कौशिक, बृज मोहन मोहनी देवेंद्र ¨सह, निगम पार्षद दीपचंद सढौरा, सुरेश कांहड़ी, सचिन गुप्ता, केहर ¨सह झंडा, राजेश कटारिया, बलवान चेयरमैन र¨वद्र बबल,ू रु¨पदर राणा, शिव कुमार बटेहड़ी, प्रवीण मेहता, हरनौल राणा, आस मोहम्मद, सुधीर राणा, महावीर खुर्दी, डॉ. श्रवण कुमार कृष्ण लाल टीनू, दिनेश डुमरा, असलम खेड़ी, मनोज गुमथला, राकेश फूसगढ़, बचन ¨सह नेगी उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.