नव-निर्मित सड़कों से बजरी आई बाहर तो टूटी अधिकारियों की नींद
माडल टाउन व फव्वारा चौक की टूटी सड़कें नगर निगम के अधिका
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : माडल टाउन व फव्वारा चौक की टूटी सड़कें नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। दो माह पहले चार करोड़ से बनी सड़कें टूटकर बिखरने लगी है। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एसई आनंद स्वरूप सहित अन्य अधिकारियों ने आनन-फानन में निरीक्षण किया। उधर, संबंधित वार्ड के पार्षद विनोद मरवाह ने स्थानीय विभाग के डायरेक्टर को शिकायत किए जाने की बात कही है। विवादों के बाद बनी थी यह सड़क
माडल टाउन में प्यारा चौक से नेहरू पार्क तक सड़क लंबे समय तक विवादों में उलझी रही। साइडों के चौड़ीकरण के नाम पर भारी अनियमितताओं के आरोप लगे। हालांकि इस मामले की अभी जांच चल रही है, लेकिन बाद में जो सड़क बनाई है, उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। गत माह डेढ़ करोड़ से बनी इस सड़क का मेयर मदन चौहान व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इसी तरह से फव्वारा चौक से बस स्टैंड रोड पर भी सड़क में गड्ढे हो गए हैं। गत माह यह सड़क ढाई करोड़ की लागत से बनी है। यहां ठेकेदार ने बजरी तक नहीं उठाई :
डीएवी डेंटल कॉलेज रोड का निर्माण अधर छोड़ दिया गया है। यहां बजरी बिखरी पड़ी है। गत माह विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने एसई आनंद स्वरूप को मौके पर बुलाया। उन्होंने बिखरी पड़ी बजरी उठवाने के आदेश दिए। बावजूद इसके आज तक इस मार्ग से बजरी नहीं उठाई गई। इसके कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अधिकारी कर रहे मनमानी
सड़क निर्माण के दौरान निगम अधिकारियों ने मौके पर आकर नहीं देखा। गुणवत्ता की जांच नहीं की गई। इसकी जिम्मेदारी इंजीनियरिग विभाग के अधिकारियों की है। स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को दी जाएगी। सड़कों के निर्माण में धांधली हुई है। ट्विटर पर पहले ही शिकायत की जा चुकी है। छोटे से बड़े अधिकारी तक सभी मनमानी से काम कर रहे हैं।
विनोद मरवाह, पार्षद, नगर निगम। नहीं बरती जाएगी लापरवाही
माडल टाउन की कुछ सड़कें ठंड के दौरान बनी हैं। हो सकता है। इस कारण टूट गई हों। अभी ठेकेदार की पेमेंट नहीं हुई है। सड़क की मरम्मत की जाएगी। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
मदन चौहान, मेयर।