Move to Jagran APP

घर-घर जाकर बताई जाएंगी सरकार की योजनाएं : गुप्ता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदय

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 01:29 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 01:29 AM (IST)
घर-घर जाकर बताई जाएंगी सरकार की योजनाएं : गुप्ता
घर-घर जाकर बताई जाएंगी सरकार की योजनाएं : गुप्ता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महासंपर्क अभियान-2017 का शुभारंभ विधायक घनश्याम अरोड़ा के कार्यालय में विधिवत रूप से किया। भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता ने कहा इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से सरकार की योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी जाएगी और लोगों से रूबरू होकर उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। सुमित ने कहा कि यह महासंपर्क अभियान 25 मई से 10 जून तक लगातार हर बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नये सदस्यों का भी पंजीकरण किया जाएगा जिसके लिए एक नंबर 1800-266-1001 भी जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर महासंपर्क अभियान से जुड़कर उसकी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण की थी। केंद्र में भाजपा की सरकार को बने हुए तीन वर्ष हो चुके हैं। इन तीन वर्षो के दौरान जनता के उत्थान के लिए भाजपा की केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जानकारी के अभाव में अधिकतर लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। जनता को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि वे ज्यादा से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

loksabha election banner

जिला महामंत्री राजेश सपरा ने कहा कि महासंपर्क अभियान के तहत 17018 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर बूथ की पूरी जानकारी प्राप्त करके उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसके लिए एक प्रोर्फामा निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता 3 से 4 दिन वहां रहकर अभियान से सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वहां के सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गांव के पंच-सरपंच, नंबरदार, पूर्व सरपंच, विधायक, सांसद व अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी संपर्क करेंगे और घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी के बारे में आमजन को अवगत करवाएंगे।

मौक़े पर मंडल महामंत्री विभोर पहुजा व क्रिशन ¨सगला, •ालिा सह मीडिया प्रभारी कुलदीप दुग्गल, विनोद सभरवाल, रजत अरोड़ा,राजीव गेरा, वक्र्शाप मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, महामंत्री अनिल कम्बोज, बूरिया मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, विनोद कम्बोज,अशोक चनेटि, रमन गोयल, मोहित बंसल, आदित्य चावला, बांके अरोड़ा, अनिल दत्त आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.