Move to Jagran APP

सरकार ने रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का नहीं किया समाधान

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान राजिद्र कांबोज की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:26 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:26 AM (IST)
सरकार ने रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का नहीं किया समाधान
सरकार ने रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का नहीं किया समाधान

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान राजिद्र कांबोज की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि सरकार ने बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री एवं विभाग के प्रधान सचिव से अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से हल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यूनियन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सरकार ने घोषणा के बाद भी बसों की संख्या नहीं बढ़ाई। पुरानी बसें कंडम हो गई। फिर भी नई बसें नहीं आ रही हैं। जिससे विभाग सिकुड़ता जा रहा है। राज्य कमेटी के साथ डिपो कमेटी के नेता समस्याओं के निवारण के लिए महाप्रबंधक से मिले। राज्य चेयरमैन हरि नारायण शर्मा, उपप्रधान रविद्र सिंह, महासचिव सुखविद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनिद्र सिंह, उपमहासचिव ज्ञान सिंह राठी, मुख्य संगठन सचिव अजायब सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

loksabha election banner

मौके पर धर्मेंद्र कादियान, सुखबीर सिंह, रामकरण शर्मा, भवानी दत्त, तेजिद्र सिंह, ईश्वर कांबोज, कुलजिद्र सिंह, मेहर सिंह, ताहिर मोहम्मद, अमन कुमार, कमल, प्रदीप शर्मा, रोहताश कुमार, मनोहर व ईशम सिंह थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.