पाश इलाकों के आए अच्छे दिन, पार्को, सड़कों और नालियों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये
नगर निगम की ओर से अब शहर के पाश इलाकों का विकास किया जाएगा। वार्ड आठ और नौ में सड़कों नालियों व पार्को का टेंडर जारी कर दिए गए है। दावा है कि आचार संहिता से पहले वर्क ऑर्डर कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इससे शहर के विकास को और गति मिलेगी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम की ओर से अब शहर के पाश इलाकों का विकास किया जाएगा। वार्ड आठ और नौ में सड़कों, नालियों व पार्को का टेंडर जारी कर दिए गए है। दावा है कि आचार संहिता से पहले वर्क ऑर्डर कर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इससे शहर के विकास को और गति मिलेगी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य निष्पक्ष रूप से कराए जा रहे हैं। ट्विन सिटी को मॉडल सिटी बनाना ही उद्देश्य है।
पार्को पर खर्च होंगे सात लाख
वार्ड आठ में मॉडल टाउन के जवाहर रोज गार्डन पार्क में 2.51 लाख रुपये से कैनोपी का निर्माण किया जाएगा। बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। शिव शक्ति पार्क में 4.80 लाख की लागत से हाल का निर्माण किया जाएगा।
सड़कों और नालियों का होगा निर्माण
नगर निगम की ओर से 74.69 लाख रुपये से वार्ड आठ में छह गलियों और नालियों का निर्माण किया गया। इसमें मॉडल टाउन छोटी लाइन जैन मंदिर के सामने वाली गली, जब्बी वाला गुरुद्वारा के पीछे वाली गली और डॉ. अरुण गुप्ता अस्पताल वाली गली पर 11 लाख 95 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 5.26 लाख रुपये से गुजराल एंटरप्राइजेज से सुरेंद्र कुमार के घर तक और अमर टेलर से पूर्ण लाल के घर तक दो सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। पटेल मार्केट में 18.46 लाख रुपये में विभिन्न गलियों का निर्माण। योगेश नगर में 19.80 लाख रुपये से गलियां और नालियों का निर्माण किया जाएगा।
वार्ड नौ में बनेंगी ये सड़कें- नालियां
वार्ड नौ की लालद्वारा कॉलोनी में 14.07 लाख रुपये से गली और नालियों का निर्माण होगा। 15.40 लाख रुपये में लालद्वारा कॉलोनी में ही बख्शी प्रॉपर्टी के कार्यालय से शांति स्वरूप के घर तक सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नौ के रामपुरा में मंगत सपरा के घर से सूरज प्रकाश घर तक गली और नाली का निर्माण 16.40 लाख में किया जाएगा। वार्ड नौ की चंदन कॉलोनी और रघुनाथपुरी कॉलोनी में 16.34 लाख रुपये से कई सड़कों और अंडर ग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। रघुनाथपुरी कॉलोनी में ही 24.41 लाख रुपये से दो गलियों और दोनों तरफ नालियों का निर्माण।