गुरु की महिमा का किया गुणगान
शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुघर जुड्डा शेखान में शब्द कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही गुरु घर के नए भवन का उद्घाटन भी विधायक बलवंत ¨सह ने किया।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुघर जुड्डा शेखान में शब्द कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही गुरु घर के नए भवन का उद्घाटन भी विधायक बलवंत ¨सह ने किया।
रागी दाढ़ी जत्थों ने संगीतमयी ढंग से गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। गांव की साध संगत मुख्य रूप से उपस्थित रही। गुरु घर को लाइटों से से सजाया गया। तीन पहले रखे गए पाठ का बुधवार को भोग डाला गया। इसके बाद गुरु घर में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। विधायक बलवंत ¨सह व दलजीत ¨सह बाजवा ने कहा कि। मुगलों के साथ लड़ाई में शहीद हुए 40 मुक्तों की याद में आज भी मुक्तसर में बहुत बड़ा गुरुघर है। सिख समाज व अन्य समाज आज भी इन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं। मौके पर सेवक ज्ञानी जस¨वद्र, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन ¨सगला, दलजीत ¨सह बाजवा, नंबरदार अमर ¨सह, पूर्व सरपंच बलकार ¨सह, सुबेदार जयमल ¨सह, सुबेदार गुरनाम ¨सह व अन्य उपस्थित थे।