Move to Jagran APP

अपने खर्च पर तैयार कर लोगों को दे रहे मास्क

संवाद सहयोगी रादौर कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। जिसका भय सभी को सता रहा है। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए इस समय पर्याप्त संख्या में मास्क नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कस्ब के कॉलेज रोड स्थित छिबी मोहल्ला में रहने वाले राजेश नामदेव हर रोज सिलाई मशीन पर दिन रात कपड़े के मास्क बनाने में लगे है। राजेश नामदेव अब तक सैकड़ों लोगों को कपड़े के मास्क उपलब्ध करवा चुके है। राजेश अपने खर्च पर कपड़े के मास्क बनाकर उन्हें निशुल्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह देश पर आए इस संकट के समय में अपना थोड़ा सा योगदान दे रहे हैं। सभी को अपने स्तर पर जरुरमतंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार कपड़े के मास्क बनाने के लिए लोगों को कपड़ा व प्लास्टिक उपलब्ध करवाए। जिससे लोगों को कपड़े के मास्क उपलब्ध हो सके। कपड़े के मास्क बनाने में खर्चा कम आता है और इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:56 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:09 AM (IST)
अपने खर्च पर तैयार कर लोगों को दे रहे मास्क
अपने खर्च पर तैयार कर लोगों को दे रहे मास्क

संवाद सहयोगी, रादौर : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। जिसका भय सभी को सता रहा है। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए इस समय पर्याप्त संख्या में मास्क नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कस्ब के कॉलेज रोड स्थित छिबी मोहल्ला में रहने वाले राजेश नामदेव हर रोज सिलाई मशीन पर दिन रात कपड़े के मास्क बनाने में लगे है। राजेश नामदेव अब तक सैकड़ों लोगों को कपड़े के मास्क उपलब्ध करवा चुके है। राजेश अपने खर्च पर कपड़े के मास्क बनाकर उन्हें निशुल्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह देश पर आए इस संकट के समय में अपना थोड़ा सा योगदान दे रहे हैं। सभी को अपने स्तर पर जरूरमतंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार कपड़े के मास्क बनाने के लिए लोगों को कपड़ा व प्लास्टिक उपलब्ध करवाए। जिससे लोगों को कपड़े के मास्क उपलब्ध हो सके। कपड़े के मास्क बनाने में खर्चा कम आता है और इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.