जनता बहकावे में नहीं आएगी: घनश्याम दास
यमुनानगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने पांच साल के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता समझदार है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुनानगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने पांच साल के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता समझदार है। विकास कार्यो को देखकर ही मतदान करेगी। अरोड़ा ने क्षेत्र के पांजुपुर, कनालसी, भोगपुर, आनंद कुटिया, नेहरु पार्क, शांति कॉलोनी, रामपुरा, कृष्णा कॉलोनी, आदर्श नगर, गांधी नगर, बूड़िया, भाटिया नगर शास्त्री कॉलोनी, जब्बीवाला गुरुद्वारा साहिब में संबोधित किया। इससे पहले फव्वारा चौक से स्टेशन चौक तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा कर दुकानों पर जन संपर्क किया।
उन्होंने इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल के कार्यकाल में कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे गिनवाया जा सके। हमने अपने पांच साल के कार्यकाल में 1100 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं। सरनी चौक शक्ति केंद्र में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अरोड़ा ने शहरवासियों को संबोधित किया।