Move to Jagran APP

धान की सरकारी खरीद बंद करने पर आढ़तियों में रोष

धान की फसल की सरकारी खरीद बंद होने के विरोध में आढ़ती और किसान काली दीवाली मनाएंगे। एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि शुक्रवार को धान की सरकारी खरीद बंद करने की घोषणा से आढ़ती और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर धान की खरीद बंद होने को लेकर भारतीय किसान संघ ने भी आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:34 AM (IST)
धान की सरकारी खरीद बंद करने पर आढ़तियों में रोष
धान की सरकारी खरीद बंद करने पर आढ़तियों में रोष

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : धान की फसल की सरकारी खरीद बंद होने के विरोध में आढ़ती और किसान काली दीवाली मनाएंगे। एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि शुक्रवार को धान की सरकारी खरीद बंद करने की घोषणा से आढ़ती और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर धान की खरीद बंद होने को लेकर भारतीय किसान संघ ने भी आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

loksabha election banner

संघ के जिला उपाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गन्ने की फसल की वजह से धान की बिजाई देर से की जाती है। जब तक खेत में किसान की धान की फसल रहेगी तब तक खरीद बंद नहीं होनी चाहिए।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बाजवा ने कहा कि करनाल व अन्य जिलों में धान की आवक 15 सितंबर के आसपास शुरू हो गई थी, जबकि बिलासपुर, छछरौली, खिजराबाद, रणजीतपुर व रसूलपुर क्षेत्र में यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी। उनकी मांग है कि धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रखी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.