Move to Jagran APP

उधम सिंह की प्रतिमा के सामने टिकट विडो बनाने से कांबोज समाज में रोष : अंकुश

शहीद ऊधम सिंह कांबोज की प्रतिमा के सामने टिकट घर बनाए जाने से समाज में चौतरफा रोष देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:12 AM (IST)
उधम सिंह की प्रतिमा के सामने टिकट विडो बनाने से कांबोज समाज में रोष : अंकुश
उधम सिंह की प्रतिमा के सामने टिकट विडो बनाने से कांबोज समाज में रोष : अंकुश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

जलियांवाला बाग में शिरोमणि शहीद ऊधम सिंह कांबोज की प्रतिमा के सामने टिकट घर बनाए जाने से समाज में चौतरफा रोष देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश कांबोज ने बताया कि दो वर्ष पहले जलियांवाला बाग में अंतरराष्ट्रीय सर्व कांबोज समाज के नेतृत्व में शिरोमणि सहित उधम सिंह कंबोज कर प्रतिमा स्थापित करवाई थी ताकि यहां आने वाला हर कोई उनकी शहादत को नमन कर सके। अब जलियांवाला बाग के ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से इस स्थान को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के सामने कमरों का निर्माण करके टिकट काउंटर बनाया जा रहा है। यह सही नहीं है क्योंकि जलियांवाला बाग वह स्थान है जहां शहीद ऊधम सिंह कांबोज ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के लिए लड़ी जा रही जंग को नया मोड़ दिया था। जलियांवाला बाग का खूनी संघर्ष आजादी के इतिहास में विशेष स्थान रखता है। देश-विदेश से लोग इस धरती पर आकर नतमस्तक होते हैं। यहां आकर उस खूनी कांड बदला लेने वाले ऊधम सिंह को याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस स्थान को व्यापारिक स्थान के रूप में विकसित करने पर समाज में रोष है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस टिकट काउंटर के लिए बनाए जा रहे कमरों को यहां से हटवाया जाए ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को शहीद ऊधम सिंह के समक्ष नतमस्तक होने का लाभ मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.