Move to Jagran APP

लोकतंत्र के उत्सव में मतदान कर निभाएं जिम्मेदारी, तभी बनेगी सरकार हमारी

लोकतंत्र के उत्सव में सभी को मतदान करना चाहिए। जब सभी लोग मतदान करेंगे तभी हमारी मजबूत सरकार का गठन होगा हर वोट कीमती है। ये सोचकर वोट नहीं छोड़ना चाहिए कि मेरे न देने से क्या फर्क पड़ेगा। सभी वोट बहुमूल्य हैं। ये विचार रेस्टोरेंट में पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के साथ दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पाठक पैनल के दौरान वक्ताओं ने रखे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 07:38 AM (IST)
लोकतंत्र के उत्सव में मतदान कर निभाएं जिम्मेदारी,  तभी बनेगी सरकार हमारी
लोकतंत्र के उत्सव में मतदान कर निभाएं जिम्मेदारी, तभी बनेगी सरकार हमारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोकतंत्र के उत्सव में सभी को मतदान करना चाहिए। जब सभी लोग मतदान करेंगे तभी हमारी मजबूत सरकार का गठन होगा हर वोट कीमती है। ये सोचकर वोट नहीं छोड़ना चाहिए कि मेरे न देने से क्या फर्क पड़ेगा। सभी वोट बहुमूल्य हैं। ये विचार रेस्टोरेंट में पर्यावरण मित्र फाउंडेशन के साथ दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पाठक पैनल के दौरान वक्ताओं ने रखे। चुनावी मुद्दों में खुद की मांगों को आखिरी से पहले पायदान पर लाने की मांग मजबूती से उठाई। दैनिक जागरण के अभियान की सराहना भी की। इतना जरूरी है कि पहले की तुलना में अपराध में कमी आई और हालात सुधरे, लेकिन गुंजाइश अब भी बाकी है। ये तभी संभव होगा जब सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। सभी लोग वोट देंगे तो लोकतंत्र मजबूत होगा। पौधारोपण अभियान में सबको सहयोग करना चाहिए। जब भी मौका मिले हमे पौधरोपण जरूर करना चाहिए।

loksabha election banner

चिराग सिघल, विशाल नगर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित हर वोट कुछ कहता है कार्यक्रम अच्छा है। इससे निश्चित ही लोग अपनी जिम्मेदारी समझ़ेंगे। 12 मई को वोट डालने जरूर जाए। महिलाओं को भी आगे बढ़कर मतदान करना चाहिए। बहुत से विकास कार्य किए गए हैं। वे खुद तो मतदान करते ही हैं साथ दूसरों को भी जागरूक करते हैं।

अंकुर महेश्वरी, जगाधरी जनप्रतिनिधि ऐसे हों जो अपने किए वायदे को कुर्सी पर बैठते ही निभाए। युवाओं को नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े, इसलिए रोजगार, प्रमुख मुद्दों में शामिल करें। जीतने वाले से जितने सवाल-जवाब हों, जिससे जनता को पता लग सके कि उन्होंने सही जनप्रतिनिधि का चयन किया है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करें।

प्रदीप अग्रवाल, जगाधरी लोकतंत्र उत्सव चल रहा है। पांच साल बाद मतदान करने का मौका मिलता है। इसलिए बड़ी समझदारी के साथ अपने कीमती वोट का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि आपकी सही सोच ही देश विकास में योगदान देगी। नियमित सफाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को स्वच्छ माहौल मिलेगा।

मोहित बंसल, रादौर रोड बहुत सोच समझ कर वोट का प्रयोग करते हैं। जनप्रतिनिधि जन के बीच में रहने वाला होना चाहिए। मतदान के दिन बहुत से लोग नोटा का बटन दबा देते हैं। जबकि उनको ये मालूम नहीं होता है कि नोटा से वोट खराब हो जाता है। हर वोट कीमती होता है। एक वोट से हार जीत का फैसला होता है। अपने वोट की ताकत को पहचाने। इसका सही प्रयोग करें।

विजय बंसल, कृष्णा कॉलोनी वे खुद तो वोट करते हैं। साथ ही दूसरे लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करते हैं। अक्सर देखने में आता है कि लोग मतदान के दिन घूमने निकल जाते हैं। उनकी राय है कि पहले हमे वोट देनी चाहिए। वोट डालने की जिम्मेदारी पूरी होने के बाद कही भी जाया जा सकता है। दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। इससे निश्चित ही मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

अनुराग सिघल, विशाल नगर वोट हमारा अधिकार है। इसका प्रयोग करना चाहिए। उनका मानना है कि शिक्षा पर और ध्यान दिया जाए तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। किसी के बहकावे में आकर अपने मत का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अपने विवेक के आधार पर प्रयोग करना चाहिए। ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। जो केवल विकास कार्यों की बात न करें। बल्कि इनको मूर्त रूप भी दे।

-शिवकांत मंगला, मार्डन कॉलोनी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.