Move to Jagran APP

सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राधा कृष्ण मंदिर में सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। पूर्व जिला परिषद व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव श्याम सुंदर बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लड़की का घर बसाना पुण्य का कार्य है। बिना किसी लालच के इस कार्य को बढ़ावा दे रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:41 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:41 AM (IST)
सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

संवाद सहयोगी, देवधर : नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राधा कृष्ण मंदिर में सात कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। पूर्व जिला परिषद व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव श्याम सुंदर बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लड़की का घर बसाना पुण्य का कार्य है। बिना किसी लालच के इस कार्य को बढ़ावा दे रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। संस्था अब तक 113 विवाह कराकर नवदंपतियों को बंधन में बांध चुकी हैं। संस्था के संस्थापक व छछरौली के पूर्व सरपंच जगमोहन उर्फ जग्गी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे हर वर्ष संस्था के माध्यम से गरीब कन्याओं की शादियां कराते हैं। अब की बार संस्था द्वारा सात गरीब लड़कियों की शादी करवाई गई। अब की बार खास बात यह रही कि सभी सात लड़कियां मुस्लिम समुदाय से थी। सभी लड़कियों की शादी मुस्लिम धर्म के रिवाज के अनुसार करवाई गई। सभी लड़कों और लड़कियों ने मुस्लिम धर्म के अनुसार काजी के सामने अपने निकाह को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि शादी में लड़की की जरूरत का सारा सामान दिया गया। किसने किसके साथ की शादी

loksabha election banner

दरक्शा निवासी मलिकपुर खादर का निकाह इमरान निवासी गढी बलाल के साथ,नसीमा निवासी दसौरी का निकाह तसलीम निवासी मढती सहारनपुर के साथ,नसरीन निवासी जयधरी का निकाह मौ.अहमद निवासी शादीपुर यमुनानगर के साथ,मोहसीना निवासी जयधर का निकाह सलमान निवासी लाडवा के साथ,गुलफामा निवासी अमादलपुर का निकाह कादर खान निवासी खेडी डबडलान कुरुक्षेत्र के साथ, तबस्सुम निवासी जाटांवाला का निकाह नूरसैन निवासी खिल्लांवाला के साथ और नजमा निवासी बरौली माजरा का निकाह आसिम खान निवासी याकूबपुर के साथ संपन्न उनके धर्म के रिती रिवाज के अनुसार संपन्न करवाया गया। ये रहे मौजूद

महंत गोपालदास ,जगमोहन जग्गी, गुलशन अरोडा, इश्वर गुप्ता, अमरनाथ, सुधीर गुप्ता, अनुज गोयल, बलदेव सिंह, मा.बलबीर सिंह,दर्शन लाल, विशाल सिगला,संजीव सैनी,अश्वनी कुमार,विनोद मित्तल ,रूलिया राम ,जगदीश मधान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.