Move to Jagran APP

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, क्षेत्र में 6.5 एमएम बारिश

क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में और भी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:30 AM (IST)
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, क्षेत्र में 6.5 एमएम बारिश
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, क्षेत्र में 6.5 एमएम बारिश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में और भी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। बृहस्पतिवार को जिले में औसत 6.5 एमएम बारिश हई है। सबसे अधिक रादौर खंड में हुई।

loksabha election banner

कहां कितनी हुई बारिश

जगाधरी : 03

छछरौली : 07

बिलासपुर : 03

साढौरा : 02

सरस्वतीनगर : 09

रादौर : 15

गेहूं के लिए फायदेमंद

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एपीपीओ डॉ. राकेश जांगड़ा का कहना है कि तापमान में गिरावट गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद हैं। फसल का फुटाव बेहतर होगा। क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी का फसलों को फायदा मिलेगा। क्षेत्र में सरसों की फसल अच्छी लहलहा रही है।

स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। खानपान को लेकर एहतियात बरतें। शादी-समारोहों में विशेष रूप से ध्यान रखें। सैर के दौरान गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकलें। इन दिनों खांसी-जुकाम व बुखार की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.