भगवान की भक्ति से दुखों से मुक्ति: पं.गौनियाल
श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा जागरण संवाददाता सहारनपुर कथाव्यास पं.योगेश चंद्र गौनियाल ने कहा कि भगवान की भक्ति से मनुष्य को दुखों से मुक्ति मिल जाती है इसलिए भक्ति में लीन होकर धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: कथा व्यास पं.योगेश चंद्र गौनियाल ने कहा कि भगवान की भक्ति से मनुष्य को दुखों से मुक्ति मिल जाती है, इसलिए भक्ति में लीन होकर धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
पेपर मिल रोड स्थित वृंदावन गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए पं.गौनियाल ने भगवान कृष्ण एवं रुकमणी के विवाह का वृंतात सुनाते हुए कहा कि जो भक्त भगवान की शादी में शामिल होता है, उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते है और उसका जीवन भगवान की तरह मंगलमय हो जाता है। हमें सांसारिक जीवन में भगवान की भक्ति में लीन रहकर धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ भाग लेना चाहिए। कथा श्रवण करने वालों में पं.दीपक नवानी, पं.श्याम कार्तिक, पं.आशीष बलौधी, पं.विजय शर्मा, संजय रस्तोगी, पं.मुकेश कपिल, पं.ब्रजमेाहन शर्मा, विमल गुप्ता, सन्नी मिश्रा, हर्षित गुप्ता, देवांश गुप्ता, हरिओम, फूल सिंह पुंडीर, अनिल शर्मा, पं.सुशील मिश्रा, सीमा गुप्ता, दीपा रस्तोगी, गजेंद्र स्वामी, प्रवीन, आंचल गुप्ता, अरविद ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा शामिल रहे।