Move to Jagran APP

कनाडा का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख 43 हजार रुपये ठगे

गुरु तेगबहादुर नगर निवासी अभिषेक के साथ कनाडा का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवाने के नाम पर ठगी हो गई। आरोप नई दिल्ली के सुभाषनगर निवासी ध्रुव व विक्रमजीत नाम के युवकों पर लगा है। आरोपितों ने सात लाख रुपये मांगे थे। उनको चार लाख 35 हजार रुपये दे दिए थे। बाद में आरोपित टाल मटोल करने लगे। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। फर्कपुर थाना पुलिस ने अभिषेक के पिता विशाल की शिकायत पर केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 01:44 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 01:44 AM (IST)
कनाडा का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख 43 हजार रुपये ठगे
कनाडा का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवाने के नाम पर चार लाख 43 हजार रुपये ठगे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु तेगबहादुर नगर निवासी अभिषेक के साथ कनाडा का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवाने के नाम पर ठगी हो गई। आरोप नई दिल्ली के सुभाषनगर निवासी ध्रुव व विक्रमजीत नाम के युवकों पर लगा है। आरोपितों ने सात लाख रुपये मांगे थे। उनको चार लाख 35 हजार रुपये दे दिए थे। बाद में आरोपित टाल मटोल करने लगे। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। फर्कपुर थाना पुलिस ने अभिषेक के पिता विशाल की शिकायत पर केस दर्ज किया। गुरु तेगबहादुर नगर निवासी विशाल वर्मा का बेटा अभिषेक वर्मा दो वर्ष स्टडी बेस वीजा पर कनाडा में रह रहा है। इस दौरान नई दिल्ली के सुभाषनगर निवासी ध्रुव ने उनके बेटे अभिषेक के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद विशाल से फोन पर संपर्क किया और कहा कि वह अभिषेक का परमानेंट रेजीडेंस वीजा लगवा देगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। आरोपित ने विशाल वर्मा को बातों में उलझा लिया। जिस पर वह तैयार हो गए। 22 मई 2021 को आरोपित यहां आया और दो लाख 40 हजार रुपये यह कहकर लिए कि वह अभिषेक की फाइल तैयार कर आगे भिजवा देगा। इतना ही नहीं, आरोपित ने उनके बेटे को भी स्टडी वीजा आगे रिन्यू कराने से मना कर दिया। जल्दी काम करवाने के लिए उसने बकाया पैसे मांगे। जिस पर उसके कहे अनुसार विशाल ने विक्रमजीत के खाते में एक लाख 95 हजार रुपये भिजवा दिए। यह पैसा लेने के बाद भी जब काफी समय तक काम नहीं हुआ, तो आरोपित से बात की। कुछ दिन तक वह टाल मटोल करता रहा। बाद में आरोपित से पैसे वापस मांगे, तो वह धमकी देने लगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.