Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर ने थामा इनेलो का दामन

जिला परिषद के वार्ड एक से सदस्य व पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके संदीप गुर्जर ने सोमवार को इनेलो का दामन थाम लिया। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। पिछले दिनों उनके भाजपा से इस्तीफा दिए जाने का पत्र वायरल हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 08:15 AM (IST)
भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर ने थामा इनेलो का दामन
भाजपा के पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर ने थामा इनेलो का दामन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जिला परिषद के वार्ड एक से सदस्य व पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके संदीप गुर्जर ने सोमवार को इनेलो का दामन थाम लिया। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। पिछले दिनों उनके भाजपा से इस्तीफा दिए जाने का पत्र वायरल हुआ था। तब उन्होंने इसको साजिश बताया था। अब सोमवार को उन्होंने इनेलो का पटका पहनकर सबको चौंका दिया। उन्हें पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ समर्थकों ने भी इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा फर्कपुर उज्जवल ठाकुर, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेश सैनी साढौरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सढौरा नरेश झंडा, युवा कार्यकर्ता भाजपा चौधरी जसपाल सढौरा, युवा कार्यकर्ता भाजपा निशांत शर्मा हमीदा भी इनेलो में शामिल हुए।

loksabha election banner

पार्टी में नहीं हो रही सुनवाई :

संदीप गुर्जर की काफी समय से पार्टी में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पत्र में भी उन्होंने पार्टी में कोई सुनवाई न होने का हवाला दिया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से भी उन्हें हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही उनके दूसरी पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। यमुनानगर (वि.) राजनीति में अल्प संख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा। यह बात जजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी ने कही। वह सोमवार को निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। जजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह व जिला प्रभारी ओपी लाठर विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान इंत•ार अली ने की अन्य दलों को छोड़ कर कई युवाओं ने जजपा का दामन थामा। जजपा व प्रकोष्ठ को मजबूत करने पर बल दिया। मोहसिन ने कहा कि यदि कोई गरीब, किसान, कमेरे, पिछड़े, छोटे व्यापारी व विशेष तौर से अल्पसंख्यक वर्ग की सुध ले सकता है, तो वह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हैं। अर्जुन सिंह उपमुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ग के हित व विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मौके पर गुरविद्र तेजली, मक़सूद अली, असलम खान, मांगे राम, कमल, मोहिद्र आर्य, रवि चौधरी, अमित खंडवा, आशीष, आशु पंडित, रेहाना चौधरी, सुभाष व कुलबीर सिंह थें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.