भ्रष्टाचार दूर करने के लिए विवेक से करें मतदान
मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। अपने मत का सही प्रयोग करें और सुदृढ़ सरकार चुनने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। अपने मत का सही प्रयोग करें और सुदृढ़ सरकार चुनने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आज माहौल ऐसा है कि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है। रुपये का सही महत्व दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। लोग पैसे का इस्तेमाल सही जगह पर नहीं कर रहे हैं। रिश्वतखोरी और लूटमार में पैसा लगाया जा रहा है। लोगों को अनेक माध्यमों से जागरूक करने के बावजूद व्यर्थ की बातों में अपना समय गवां रहे हैं। मैंने अपने शोध से भी समाज में व्याप्त उलझनों, समस्याओं व आकाक्षाओं को उजागर करने का प्रयास किया है। आज कस्बा, छोटे शहर व महानगरों में समस्याओं का जंजाल है। मेरे शोध का उद्देश्य भी देश से भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को समूल खत्म करना है। जब मैं ऐसा करने में सफल हो जाऊंगी तब मानूंगी कि लोग अंधेरे से निकल कर प्रकाश में आए हैं। लोगों को उसके ठिकाने मिल गए हैं। तभी भारत देश का विकास होगा। अहम बात यह भी है कि लोकतंत्र के महापर्व में हमें अपने मत का प्रयोग विवेक के साथ करना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर अपने मत का प्रयोग न करें। ऐसी सरकार चुनें जो देश के विकास की बात करे। सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करे।
रीटा रानी, शिक्षिका।