Move to Jagran APP

पहली दफा पुराने चेहरों को चुना यमुनानगर की जनता ने

मेटल उद्योग और बड़े एतिहासिक स्थलों के इतिहास को समेटे विधानसभा क्षेत्र जगाधरी के वोटरों ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। यहां की जनता ने अभी तक एक विधायक को लगातार दो बार नहीं चुना था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:20 AM (IST)
पहली दफा पुराने चेहरों को चुना यमुनानगर की जनता ने
पहली दफा पुराने चेहरों को चुना यमुनानगर की जनता ने

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मेटल उद्योग और बड़े एतिहासिक स्थलों के इतिहास को समेटे विधानसभा क्षेत्र जगाधरी के वोटरों ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। यहां की जनता ने अभी तक एक विधायक को लगातार दो बार नहीं चुना था। इसी तरह यमुनानगर के हालात थे। दोनों जगह इस बार पुराने विधायक ही चुने गए। वर्ष 1967 से लेकर वर्ष 2014 तक हुए 12 बार हुए विधानसभा चुनाव में तीन बार कांग्रेस, दो बार भाजपा, दो बार बसपा, दो बार हविपा और एक-एक बार जनसंघ, जनता पार्टी व आजाद प्रतिनिधि जीत कर आए।

loksabha election banner

ये रहे विधायक

वर्ष विधायक पार्टी वोट

1967 डी प्रकाश जनसंघ 14665

1968 रामेश्वर दास कांग्रेस 13534

1972 ओमप्रकाश शर्मा आईएनडी 16618

1977 डॉ. बृजमोहन गुप्ता जनता पार्टी 24091

1985 ओम प्रकाश शर्मा कांग्रेस 20639

1987 डॉ.बृजमोहन गुप्ता भाजपा 31236

1991 ओम प्रकाश शर्मा हविपा 17316

1996 सुभाष चौधरी हविपा 26709

2000 डॉ. बिशनलाल सैनी बसपा 25952

2005 सुभाष चौधरी कांग्रेस 32432

2009 अकरम खान बसपा 39863

2014 कंवरपाल भाजपा 74203

इनसेट

ये रहे हॉट बूथ

- स्पीकर कंवरपाल को अपने बूथ पर 924 वोट पोल हुए थे। इनमें से 708 वोट कंवरपाल को मिले। 137 वोट बसपा के आदर्श पाल को मिले हैं। 52 वोट कांग्रेस के अकरम खान को पड़े हैं।

- कांग्रेस के अकरम खान के पैतृक गांव खिजरी के दो बूथों पर कुल वोट 1312 हैं। इनमें से 804 अकरम खान को मिले हैं। भाजपा के कंवरपाल को 205 वोट पड़े हैं। बसपा के आदर्श पाल को 197 वोट पड़े।

जगाधरी विधानसभा सीट

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जगाधरी सीट से भाजपा ने बढ़त बनाई है। यहां भाजपा से कंवरपाल व बसपा से अकरम खान के बीच मुकाबला था। कंवरपाल को 74203 और अकरम को 40047 वोट पड़े थे। 2009 के चुनाव में यहां से बसपा के अकरम खान विधायक बने थे।

इनसेट

जीवन परिचय

विधानसभा क्षेत्र : जगाधरी

पिता का नाम : चंदन सिंह

माता का नाम : जगवती देवी

पत्नी का नाम : सुनीता

जन्म : 8 मई 1960

गांव : बहादुरपुर

शिक्षा : बीए

जाति : गुर्जर

व्यवसाय : खेतीबाड़ी

राजनीतिक सफर

- 1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया।

- 1990 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

- भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव बने दो बार।

- तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव बने।

- 1991 में छछरौली विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा

- 2000 व 2014 में विधायक के चुनाव जीते।

- 3 नवंबर 2014 को प्रदेश की 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.