Move to Jagran APP

इस बार बरसात से पहले पूरे करवाएंगे बाढ़ बचाव कार्य : डीसी

बारिश का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर बाढ़ बचाव के कार्यो को लेकर प्रभावित ग्रामीण शोर मचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 09:10 AM (IST)
इस बार बरसात से पहले पूरे करवाएंगे बाढ़ बचाव कार्य : डीसी
इस बार बरसात से पहले पूरे करवाएंगे बाढ़ बचाव कार्य : डीसी

यमुनानगर : बारिश का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर बाढ़ बचाव के कार्यो को लेकर प्रभावित ग्रामीण शोर मचा रहे हैं। हर वर्ष यह कार्य देरी से होते हैं, जिसकी वजह से नदियों के आसपास के गांव हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं, हालांकि इस बार प्रशासन समय से कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है। माइनिग जोन में बने गड्ढों को भी भरने का काम किया जा रहा है। जिले में चल रहे विकास और बाढ़ बचाव कार्यों पर डीसी आमना तस्नीम से मुख्य संवाददाता पोपीन पंवार ने विशेष बातचीत की। सवाल : बाढ़ बचाव कार्य अभी तक अधूरे हैं।

loksabha election banner

जवाब : बाढ़ बचाव कार्य जुलाई से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। पथराला नदी के पास बाढ़ बचाव के कार्य पूरे हो गए हैं। सोम नदी पर पुल की मरम्मत का कार्य भी चार-पांच दिन में पूरा हो जाएगा। माइनिग जोन में बने गड्ढे भरने के लिए सवा करोड़ के टेंडर लगे हैं। इसमें कुछ पैसा खनन विभाग भी देगा। अवैध माइनिग के चालानों से करीब 40 लाख रुपये की वसूली दिसंबर से अब तक हुई है। यह पैसा सिचाई विभाग के खाते में जमा कराया जाएगा। शेष पैसा सिचाई विभाग खुद से खर्च करेगा। बरसाती मौसम में किसी भी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए हर विभाग को अलर्ट किया जाता है। सवाल : बीकेडी रोड का निर्माण कार्य अधर में है। एरिया के लोग परेशान हैं।

जवाब : इस रोड का 20 करोड़ रुपये के लगभग का टेंडर है। निर्माण कार्य अभी चल रहा है। जिस कंपनी के पास रोड बनाने का ठेका है। उन्हें दिसंबर तक यह कार्य पूरा करना है। निर्धारित समय पर काम पूरा करने के लिए कंपनी को हिदायत दी हुई है, देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। सवाल : कैल-कलानौर बाइपास पर अंडरपास और ओवरब्रिज की काफी समय से मांग है।

जवाब : देखिये, इसमें अभी समय लग सकता है। इतना जरूर है कि इस रोड पर हादसे रोकने के लिए एसपी और एडीसी से डिस्कशन हुआ है। यहां पर जो भी हादसे के मुख्य स्थान हैं। उन पर मार्किंग के लिए प्रपोजल बनवा रहे हैं, जिससे कि हादसे रुक सके। अंडरपास के लिए प्रशासन से बात भी की जाएगी।

सवाल : कलानौर से बूडि़या तक रिग रोड बनाने की सीएम ने घोषणा की। इस पर कितना काम हुआ।

जवाब : सीएम ने रिग रोड की घोषणा नहीं की। हां, रिग रोड बनाए जाने के संबंध में फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी। जिस तरह की रिग रोड सीएम साहब कह रहे हैं। इसी तरह का एक रोड एचएसवीपी बना है। इसमें कई जगहों पर अतिक्रमण की समस्या है। इस बारे में डीटीपी और एचएसवीपी मिलकर काम कर रहे हैं। सवाल : माइनिग करने वालों ने यमुना का बहाव फिर रोक दिया।

जवाब : इस बारे में समय-समय पर सिचाई विभाग के अधिकारियों को दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले अवैध बांध और पुल बनाकर यमुना नदी का बहाव रोका गया था। सभी हटा दिए हैं। उन पर कार्रवाई भी की गई। फिलहाल यमुना नदी में पानी का स्तर बहुत कम हो रहा है, जिस कारण टापू नजर आ रह हैं। अधिकारियों से चेक कराया गया था। कहीं पर भी बांध नहीं मिला। जरूरत पड़ी तो वे भी दौरा करेंगी। सवाल : उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर अवैध खनन अधिक होता है। माफिया सीमा का लाभ उठाते हैं।

जवाब : यमुना नदी का बहाव काफी कम हो रहा है। इसके बारे में हम चितित हैं। मंगलवार को सहारनपुर के डीएम के साथ मीटिग भी है। इसमें माइनिग के लिए बातचीत होगी। यमुनानगर में सहारनपुर की ओर से भी माफिया घुस रहे हैं। इस बारे में वहां के पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।

सवाल : पेयजल को व्यर्थ बहाया जा रहा है। बिना बारिश के तालाब लबालब है। शहर में पेयजल से गाड़यिां धोई जा रही है, जबकि कई कॉलोनियों में पीने के पानी का संकट है।

जवाब : जल बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। निगम व पब्लिक हेल्थ के अधिकारी लोगों को जल बचाओ के बारे में जागरूक कर रहे हैं। खुले नलों पर टैब लगाने के आदेश दे दिए है। यदि फिर भी पानी को बेकार में बहाया गया तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जल बचाने की हमें आने वाली पीढि़यों के लिए नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.