Move to Jagran APP

घर-घर जले दीप, छतों पर लहराया भगवा पताका, मंदिरों से सड़कों पर राम-राम नाम की गूंज

चहुंओर राम नाम के जयघोष सुनाई दिए। सुबह से जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थी। जिलावासियों ने लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुह मीठा कराया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:16 AM (IST)
घर-घर जले दीप, छतों पर लहराया भगवा पताका, मंदिरों से सड़कों पर राम-राम नाम की गूंज
घर-घर जले दीप, छतों पर लहराया भगवा पताका, मंदिरों से सड़कों पर राम-राम नाम की गूंज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर जिले में हर तरफ उत्साह देखा गया। अयोध्या में जैसे पूजा अर्चना शुरू हुई। तभी मंदिरों में भी हवन यज्ञ शुरू हो गया। लोगों ने घरों में सुंदरकांड पाठ और पूजा की। मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन की लोगों में ऐसी खुशी ऐसी थी कि लोगों ने लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर खूब झूमे। हाथों में भगवा झंडे लेकर श्रीराम के जयघोष लगाए जा रहे थे। पूरा वातावरण राममय हो गया। यह उत्सव देर रात तक चलता रहा। शहर के प्रमुखों चौकों पर प्रसाद वितरण किया गया। इस खुशी में दीपावली की तरह घरों में दीप जलाए गए। लाइटिग से मंदिरों और घरों की गलियों को सजाया गया था। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हुए थे। सुबह से ही थी तैयारी :

सुबह से जश्न की तैयारियां शुरू हो गई थी। जिले के लोगों ने लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। आरएसएस व विहिप कार्यकर्ताओं ने छतों पर भगवा पताका लगाए। जगाधरी के झंडा चौक, मटका चौक, बस स्टैंड चौक, चौक बाजार, बूड़िया चौक, छछरौली नजदीक तिकौनी चौक, शेरपुर मोड़, खदरी, जयधरी, हरनोली, लेदी, भीलपुरा, मांडखेड़ी, कोट, तुगलपुर, प्रताप नगर चौक, बहादुरपुर, गुलाबगढ़ दमोपुरा, मुजाफ्त कलां, भंगेड़ा, बहादुरपुर, भुड़कलां, देवधर सहित कई जगह पर भाजपा कार्यकर्ता, आमजन, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाया। शिक्षा मंत्री के बेटे निश्चल सिंह ने भी कई स्थानों पर लड्डू वितरित किए। दशकों पुराना इंतजार अब खत्म हुआ है : विधायक घनश्याम अरोड़ा के कार्यालय, आजाद नगर व कैंप बाजार में श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और लड्डू बांटे। वहीं, न्यू मार्केट में भाजपा नेता कृष्ण सिगला के नेतृत्व में और विधायक घनश्याम दास की मौजूदगी में लोगों ने दीपमाला की। विधायक ने कहा कि दशकों पुराना इंतजार अब खत्म हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, भाजपा नेता पवन बिट्टु, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, नीरज गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, पार्षद सविता कंबोज, अनिल कंबोज व अन्य उपस्थित रहे।

मंगल पाठ की पुस्तिकाएं व मिठाईयां वितरित की गई

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में जिला परिषद चेयरमैन सोहन लाल गोयल व अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा के युवा अध्यक्ष एडवोकेट रोचक गर्ग के नेतृत्व में रादौर रोड व अन्य बाजारों में भगवा झंडे, महाराजा अग्रसेन मंगल पाठ की पुस्तिकाएं व मिठाईयां वितरित की गई। देवी मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक व अध्यक्ष कैलाश चंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन तायल, सतीश शर्मा, रमन गोयल, विपिन गोयल, अमित अग्रवाल, पवन गोयल, सनी गोयल, प्रमोद बंसल व अन्य उपस्थित रहे। नए युग की शुरुआत की साक्षी बने :

रादौर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने पर मंधार गांव में पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने दीप जलाकर खुशियां मनाई। आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहुति डालकर प्रभु श्रीराम की जय जयकार का उद्घोष किया। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि करीब 500 साल के बाद अयोध्या में रामलला की जन्म भूमि पर उनके मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के सपने को साकार किया है। पूरी दुनिया अयोध्या में एक नए युग की शुरुआत की साक्षी बनेगी। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान यशपाल, प्रेमपाल आर्य, पूर्व सरपंच कुलदीप, कल्याण सिंह, वैद्य लज्जाराम, दलेल सिंह, अशोक कुमार, मास्टर राजपाल, बजिद्र, मनफूल, नरेंद्र, ज्ञान सिंह, राजबीर, ओप्रकाश, श्योलाल, विकास कांबोज व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.