बाइपास पर सुढैल गांव के पास आग से ट्रक खाक
??? ???? ?? ??? ???? ?? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ??? ?? ??? ??? ??? ???? ???? ????? ?? ???? ???? ? ???? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ??? ??? ??? ???? ????? ??? ?? ??? ?? ?? ????? ???????? ?? ???? ?? ??? ???? ??????? ???? ??????? ????? ????? ??
फोटो 22
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
नए बाइपास पर सुढैल गांव के पास ट्रक आग का गोला बन गया। सुबह के समय लोगों ने ट्रक देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। ट्रक पूरी तरह से जला हुआ था। इसकी नंबर प्लेट से लेकर पहिए व पीछे की बॉडी भी पूरी तरह से जली हुई थी। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि इसमें जानबूझकर आग लगाई गई है। वहीं फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि मौके पर एएसआइ बलराज सिंह को भेजा गया था। अभी कोई अधिक जानकारी नहीं मिली है। वहीं, एएसआइ बलराज सिंह का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दिनभर हाईवे पर ही खड़ा रहा ट्रक
आग से खाक हुआ ट्रक दिन भर हाइवे पर ही खड़ा रहा। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि यह ट्रक रेत लेकर आ रहा था। चलते-चलते इसमें आग लगी है, लेकिन मौके पर कोई भी चालक या परिचालक नहीं मिला। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं लग सका कि यह ट्रक किसका है।