5 नवंबर को चक्का जाम करेंगे किसान
संवाद सहयोगी रादौर सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि संबंधित कानूनों के विरोध में 5 नवंबर
संवाद सहयोगी, रादौर : सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि संबंधित कानूनों के विरोध में 5 नवंबर को किसान देशभर में चक्का जाम करेंगे। आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए जिले के गांव के दौरे किए जा रहे हैं। चक्का जाम में किसान बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। जबकि यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र व करनाल के हजारों किसान नीलोखेड़ी में जीटी रोड जाम करेंगे। देश में सभी जगह दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सड़क मार्ग जाम रहेंगे।
भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि पांच नवंबर को लगने वाले चक्का जाम को लेकर किसानों में भारी जोश है। इसके अलावा प्रदेश में सिरसा, हिसार, कैथल व अन्य स्थानों पर किसान भारी संख्या में जाम लगाएंगे। इन कानूनों से जहां हरियाणा व पंजाब में मंडिया खत्म हो जाएंगी, वहीं किसानों की फसल मंडीकरण से पूर्व जमाने की तरह औने-पौने दामों पर बिकेगी और व्यापारी मनमर्जी तरीेके से लूट मचाएंगे। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, ब्लाक प्रधान रादौर जोगिद्र कांबोज, सीटू नंबरदार, करनैल सिंह, मोनू धानुपुरा, संदीप सुढल, विकास जठलाना, करनैल अलाहर, सुंदर, मुनीष पंजेटा मौजूद थे।