Move to Jagran APP

तापमान में गिरावट, वातावरण में छाया रहा स्मॉग

मौसम में आए बदलाव से सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगी है। बुधवार को आसमान में छाए बादल से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दो दिन पूर्व 20 डिग्री सेल्यिस था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 07:30 AM (IST)
तापमान में गिरावट, वातावरण में छाया रहा स्मॉग
तापमान में गिरावट, वातावरण में छाया रहा स्मॉग

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मौसम में आए बदलाव से सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगी है। बुधवार को आसमान में छाए बादल से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दो दिन पूर्व 20 डिग्री सेल्यिस था। उधर, ठंड बढ़ने से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अस्पतालों में ओपीडी के दौरान 70 फीसद मरीज आ रहे हैं। बदलते मौसम में चिकित्सक स्वास्थ्य के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

loksabha election banner

दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहा। सुबह के समय मात्रा ज्यादा थी। सूरज निकलने के बाद कुछ कमी आई। विशेषज्ञों के मुताबिक कोहरे में धुआं मिलने के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। तापमान में गिरावट, पटाखे, पराली के जलाने और औद्योगिक इकाइयों से निकल रहे धुआं इसका कारण बन रहा है। तीन नवंबर तक हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बुधवार को दृश्यता घटकर पांच सौ मीटर रह गई। ऐसे मौसम में दमा रोगियों को विशेष रूप से एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

आगामी दिनों में यह रहेगी स्थिति

अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

चिकित्सा डॉ. विजय दहिया का कहना है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बच्चों और बुजर्गो को सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर देने चाहिए। इन दिनों बरती लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है। सांस के रोगी विशेष ध्यान रखें। मास्क लगाकर बाहर निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.