Move to Jagran APP

हरियाणा-उप्र सीमा पर भी मतदान को लेकर उत्साह

हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर बसे कलानौर गांव के लोग मतदान को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक जागरण की टीम बार्डर पर कलानौर गांव में पहुंची। यहां बलदेव सिंह की बैठक पर कुछ लोग बैठे हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:30 AM (IST)
हरियाणा-उप्र सीमा पर भी मतदान को लेकर उत्साह
हरियाणा-उप्र सीमा पर भी मतदान को लेकर उत्साह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर बसे कलानौर गांव के लोग मतदान को लेकर उत्साहित हैं। दैनिक जागरण की टीम बार्डर पर कलानौर गांव में पहुंची। यहां बलदेव सिंह की बैठक पर कुछ लोग बैठे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मतदान गांव का हर व्यक्ति करता है। देशहित में आज भी मतदान करेंगे।

loksabha election banner

यहां की सड़कें अच्छी हैं। लोग भी साधन संपन्न हैं। बैठक पर बैठे मास्टर मेहर सिंह कहते हैं कि मतदान हमारा अधिकार है। इसका सब को प्रयोग करना चाहिए। वे तो सुबह पहले मतदान करने जाते हैं। उसके बाद बाकि काम की लिस्ट तैयार करते हैं। योग्य जनप्रतिनिधि चयन में वोट देकर भागीदारी बनाते हैं।

ग्रामीण बलदेव सिंह कहते हैं कि जनता के बीच में रहने वाला जनप्रतिनिधि होना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत में यही सामने आया कि यहां पर एक ही प्रत्याशी की लहर चल है। लोग सरकार के कार्यों से भी संतुष्ट दिखाई दिए। युवा रजत भी आते हैं। वह बताते हैं कि वे भी मतदान करेंगे। मतदान को लेकर उत्साहित हैं। वे दोस्तों के साथ मतदान करने जाते हैं। शत प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। हर घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। उनको बताया कि संविधान ने हमे वोट डालने का अधिकार दिया है। इसके बावजूद हमारे गांव के कई लोग ऐसे है जो सुबह ही खेतों की ओर निकल जाते हैं। हमें सबसे पहले मतदान करना चाहिए। उसके बाद ही खेतों की ओर रुख करना चाहिए। इससे हमारे गांव में मत प्रतिशत बढ़ेगी। शहर के लिए भी मिसाल गांव बनेगा। उनके नजदीक दूसरे गांव के लोगों ने ऐसी नजीर पेश की है। जब वे कर सकते हैं, तो हमारा गांव पीछे क्यों रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.