घर में घुसकर जेठ ने महिला व उसके बेटे पर किया हमला
थाना क्षेत्र की कालोनी में महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 06:54 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 06:54 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
थाना क्षेत्र की कालोनी में महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब बीच बचाव में आए उसके बेटे को भी पीटा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उसका जेठ मुकेश, अपने बेटों व अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। घर में घुसते ही उसने बेटे पर लोहे के पाइप से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद मुकेश ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव में बेटा आया, तो आरोपितों ने उस पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। इनमें से एक अन्य दीपक के साथ में ब्लेड वाला उस्तरा था। उसने बेटे पर उस्तरे से वार किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें