Move to Jagran APP

नगर निगम अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय पर नगरपालिका सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन करके रोष जताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 06:44 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:44 AM (IST)
नगर निगम अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर: नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय पर नगरपालिका सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन करके रोष जताया। प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। प्रदेश मुख्य सचिव ने प्रत्येक विभाग को आदेश दे रखें हैं कि किसी भी रिटायर्ड व मृतक कर्मचारी के परिवार को सभी ड्यूज एक माह के अंदर देने आवश्यक हैं। नहीं दिए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

prime article banner

सफाई कर्मचारी राजेंद्र कुमार जून माह में सेवानिवृत्त हुए थे। चार माह पहले चंडीगढ़ से पेंशन के दस्तावेज आ गए थे। इसके बावजूद जानबूझ कर ड्यूज नहीं दिए गए। इसके बाद माली मोहन सिंह व अमला की गस्त माह में मृत्यु हो गई, आज तक उनके परिवार को पैसे नहीं दिए गए। इससे ज्यादा शोषण व उत्पीड़न नहीं हो सकता।

महासचिव मोहनलाल गौरी ने कहा अनुबंधित कर्मचारियों को सरकार ने एक वर्ष में 20 मेडिकल व केजुअल की सुविधा दी गई। यह सुविधा नहीं दी जा रही। वित सचिव रमेश टोडरपुर, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रोशनलाल शर्मा व जिला मंत्री विजय कांबोज ने कहा 10 दिसंबर को अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

इस मौके पर पेपर मिल के प्रधान अशोक कुमार, रोडवेज के प्रधान संजीव कांबोज, रिशीपाल टांक, मांगेराम, रमेश कुमार, सुरेशो देवी, राजेश कुमार, कश्मीरी लाल, कालाराम, करनैल सिंह, जीतो देवी, मंगत राम, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राजपाल गुगलो उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.